{"_id":"6a1df25c2a55f1cb690ada05","slug":"a-worker-fell-from-a-height-while-working-on-a-swing-and-died-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1339818-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झंगहा के युवक की काम करते समय वड़ोदरा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झंगहा के युवक की काम करते समय वड़ोदरा में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़की दुबौली निवासी बीरेंद्र साहनी (35) की गुजराज राज्य के बड़ोदरा में काम के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। वह पेंट-पॉलिश का काम करते थे और ऊंचाई पर झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 23 मई को बीरेंद्र का परिवार वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था, जहां वह भी बड़ोदरा से दिल्ली होते हुए परिवार से जुड़े और साथ में दर्शन किए। 29 मई को वह परिवार को दिल्ली छोड़कर ट्रेन से बड़ोदरा के लिए रवाना हुए और 30 मई को वहां पहुंच गए। 31 मई को वह काम पर गए थे, जहां ऊंचाई पर कार्य करते समय झूले से अचानक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शाम करीब 5 बजे परिजनों को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिजन शव को बड़ोदरा से लाने के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos