{"_id":"6a1df5a5a656d3da110e0e8c","slug":"negligence-occurred-on-may-31st-general-manager-summoned-report-on-complaint-of-trader-investigation-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1340768-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एलटीटी का बदला प्लेटफॉर्म, पार्सल यान में चढ़ा नहीं पाए और सड़ गई लीची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एलटीटी का बदला प्लेटफॉर्म, पार्सल यान में चढ़ा नहीं पाए और सड़ गई लीची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 31 मई को हुई लापरवाही, व्यापारी की शिकायत पर महाप्रबंधक ने रिपोर्ट तलब की, जांच शुरू
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म बदलने से यात्रियों के साथ ही व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 29 मई को नौतनवा-दुर्ग का प्लेटफार्म बदलने के बाद 31 मई को गोरखपुर से एलटीटी तक जाने वाली 20104 सुपरफास्ट का भी प्लेटफार्म बदल दिया। इसके चलते जहां यात्रियों को परेशानी हुई वहीं एक व्यापारी का 70 टन लीची पार्सल यान में लोड नहीं हो पाया और प्लेटफॉर्म पर ही सड़ गया। महाप्रबंधक ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी सुपरफास्ट को एक नंबर प्लेटफॉर्म से जाना था लेकिन 25 मिनट पहले ही इस प्लेटफॉर्म छह से जाने की घोषणा की कर दी गई। अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने से एक व्यापारी का 70 टन लीची लोड नहीं हो पाया जबकि इस ट्रेन में पार्सल वैन व्यापारी ने लीज पर ले रखा है। महज कुछ मिनट पहले प्लेटफॉर्म बदल दिए जाने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। इस मामले की शिकायत व्यापारी ने रेल प्रशासन से की है। इस मामले को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने गंभीरता से लिया है और रिपोर्ट तलब की है। महाप्रबंधक की सख्ती के बाद परिचालन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्टेशन प्रबंधन से इसको लेकर पूछताछ की है। प्लेटफॉर्म बदलने की वजह मांगी गई है।
-
चार घंटे देरी से चली इंटरसिटी, यात्री परेशान
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सोमवार को करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुई। रास्ते में भी ट्रेन लेट होती गई। कुछ यात्री भूख-प्यास से परेशान होकर बाराबंकी स्टेशन पर उतर गए और अन्य साधनों से लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
लखनऊ इंटरसिटी रोजाना सुबह 5:45 बजे गोरखपुर से रवाना होती है। रोजाना की तरह सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर भोर में ही पहुंच गए। यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन 9:40 बजे रवाना होगी। यात्रियों को आईआरसीटीसी की तरफ से भोर में संदेश भेजा गया था। ट्रेन 9:40 बजे तो रवाना हो गई लेकिन रास्ते में रुकते-रुकते आगे बढ़ी। ट्रेन इस कदर लेट हुई कि यात्री बैठे-बैठे परेशान हो गए। जनरल कोच में बैठे यात्री गर्मी से बेहाल हो गए जबकि बच्चे भूख से बिलख उठे। कुछ यात्री बाराबंकी में ही उतर गए।

Trending Videos