सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goalkeeper in the Under-17 friendly football match held in Bangkok, Thailand

Gorakhpur News: फुटबॉल खिलाड़ी आलोक निषाद का हुआ जोरदार स्वागत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Goalkeeper in the Under-17 friendly football match held in Bangkok, Thailand
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल प्रदर्शनी मैच के अंडर-17 टीम में बतौर गोलकीपर शहर के आलोक निषाद ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को आलोक के गोरखपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
Trending Videos

आलोक हैदराबाद से विमान से सोमवार की शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-माला के साथ एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे। एयरपोर्ट से बाहर आने पर आलोक को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आलोक ने कहा कि भारतीय टीम में शामिल होना गर्व की बात है। यह अनुभव शानदार रहा। कहा कि उनका लक्ष्य है कि अपने प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप तक पहुंचाएं। इस दौरान डेविड सीरिल, हमजा खान, कोच संतोष सिंह, क्रीड़ा अधीक्षक अभय सिंह, एनपी गौड़, शंभू नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed