सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the incident, the affected households faced problems in getting drinking water and other essential services.

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 24 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
After the incident, the affected households faced problems in getting drinking water and other essential services.
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के खुटहन विद्युत उपकेंद्र के मेदेरहवा फीडर अंतर्गत जौरहर गांव में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बिजली लाइन और अन्य उपकरण जल गए जिससे गांव के 24 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। घटना के बाद प्रभावित घरों में पेयजल समेत अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed