सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farewell and felicitation ceremony of RSO organized at Regional Sports Office

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त हुए गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farewell and felicitation ceremony of RSO organized at Regional Sports Office
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के विदाई समारोह के दौरान खेल प्रेमी।
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
Trending Videos

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आले हैदर ने अपने कार्यकाल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में गोरखपुर मंडल में कई खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आले हैदर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर में बिताया गया समय उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, चंद्र विजय सिंह, जनार्दन सिंह, रविंद्र सिंह, बीएन मिश्र, आजाद सिंह, सीमा विश्वकर्मा, अजय सिंह, नफीस अहमद, संतोष प्रजापति, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed