सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Last date extended for free coaching for Civil Services, NEET, JEE and other competitive exams

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी, पांच जून तक कर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Last date extended for free coaching for Civil Services, NEET, JEE and other competitive exams
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के आवेदन की तिथि पांच जून कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए छूटे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में अंतिम तिथि 25 मई तय थी। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही कोचिंग में पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञों के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया है।
Trending Videos

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को योजना का लाभ मिल सके। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते अपना पंजीकरण करा लें। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा, नीट, जेईई और विभिन्न एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर पांच जून कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जून में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र हैं। वहीं जेईई एवं नीट के लिए विज्ञान वर्ग के कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोचिंग केंद्रों में शिक्षण कार्य के लिए विषय विशेषज्ञों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रवक्ता 15 जून से 25 जून तक अपने शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed