{"_id":"6a1df3e0aad554ab1305761a","slug":"the-youth-arrived-on-a-scooter-without-a-number-plate-and-carried-out-the-incident-after-recce-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1339727-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गल्ला मंडी से 25 किलो जीरा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गल्ला मंडी से 25 किलो जीरा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र की नवीन गल्ला मंडी महेवा में शनिवार अपराह्न एक व्यापारी की दुकान के बाहर रखा 25 किलो जीरा चोरी हो गया। काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से पहुंचे अज्ञात युवक ने पहले रेकी की और फिर मौका पाकर जीरे की बोरी लेकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
नवीन गल्ला मंडी महेवा स्थित कावेरी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार अपराह्न करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच एक युवक उनकी दुकान के पास स्कूटी से पहुंचा। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी था। व्यापारी के मुताबिक, संदिग्ध युवक ने दुकान और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई बार चक्कर लगाए। स्थिति अनुकूल होने पर उसने दुकान के बाहर रखा 25 किलो वजन का जीरा स्कूटी पर रखा और तेजी से भाग निकला। चोरी गए जीरे की कीमत करीब आठ हजार रुपये बताई गई है।
घटना के दौरान दुकान के कर्मचारी दीनदयाल कसौधन की नजर आरोपी पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया लेकिन आरोपी भाग निकला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos