{"_id":"6a1def83873106877e0a6861","slug":"toll-plazas-around-gorakhpur-demand-relief-from-daily-fees-with-advocates-citing-time-and-financial-hardship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1339914-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिवक्ताओं के लिए टोल प्लाजा फ्री करने की मांग, बार एसोसिएशन ने आयुक्त को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिवक्ताओं के लिए टोल प्लाजा फ्री करने की मांग, बार एसोसिएशन ने आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय और मंत्री अनुज अस्थाना ने गोरखपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में दोनों पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता प्रतिदिन न्यायिक कार्यों के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गोरखपुर सिविल कोर्ट आते-जाते हैं। इस दौरान उनके वाहन बेलघाट, बेलीपार, तेनुआ, पीपीगंज, जंगल कौड़िया और भगवानपुर टोल प्लाजा मार्गों से होकर गुजरते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि रोजाना टोल शुल्क का भुगतान करने से उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय की भी हानि होती है। इससे न्यायिक कार्यों की निरंतरता प्रभावित होती है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि न्यायिक कार्य की सुगमता और प्रभावी संचालन के लिए अधिवक्ताओं को टोल प्लाजा पर छूट दिया जाना आवश्यक है। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos