{"_id":"6a20670e5f9539c6830855bc","slug":"sir-will-start-in-dadri-assembly-constituency-from-june-5-dc-said-citizens-should-cooperate-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156093-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी विधानसभा क्षेत्र में 5 जून से शुरू होगा एसआईआर, डीसी बोले-नागरिक करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी विधानसभा क्षेत्र में 5 जून से शुरू होगा एसआईआर, डीसी बोले-नागरिक करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग कि ओर से मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया केवल पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने और निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संचालित की जा रही है।
बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में यह विशेष अभियान 5 जून से शुरू होगा। अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन कर उसे शुद्ध किया जाएगा जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता और सशक्त जनभागीदारी के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड को सत्यापित करने तथा नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जुलाई, 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि 5 से 10 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। इसी दौरान मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता है उनके रेशनलाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिससे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और सूची में मौजूद त्रुटियों का समयबद्ध समाधान किया जा सके।
मतदाताओं की संख्या 2 लाख से ज्यादा
एसडीएम ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,11,655 है जिनमें से 1,10,979 पुरुष और 1,00,676 महिला मतदाता है। पुनरीक्षण अभियान के तहत 1,57,184 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में ऐसे 30 मतदान केंद्र हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इस अवसर पर सीटीएम डा सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

Trending Videos