सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two teenagers die after drowning in Loharu canal, SDRF conducts search operation to recover bodies

Charkhi Dadri News: लोहारू कैनाल में डूबने से दो किशोरों की मौत, एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर ढूंढे शव

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers die after drowning in Loharu canal, SDRF conducts search operation to recover bodies
नहर में किशोर की तलाश करते गोताखोर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के पास से गुजरने वाली लोहारू कैनाल में मंगलवार को दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर के वार्ड 17 निवासी समीर कादयान और झरना घाट क्षेत्र निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। समीर का शव मंगलवार देर शाम व कार्तिक का शव बुधवार सुबह कैनाल में सर्च अभियान चलाकर बरामद किया गया। दोनों किशोर मंगलवार को अलग-अलग समय पर दोस्तों के साथ कैनाल में नहाने गए थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-17 निवासी करीब साढ़े 17 वर्षीय समीर कादयान मंगलवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए लोहारू कैनाल पर स्थानीय घिकाड़ा रोड पुल के पास गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य किशोर घबरा गए और उन्होंने घटना की जानकारी उसके पिता धर्मेंद्र को दी। सूचना पाकर जब धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा तब तक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया था। देर शाम को समीर का शव कैनाल से बरामद हुआ। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता धर्मेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के अनुसार समीर ने हाल ही में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में स्थानीय झरना घाट क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय कार्तिक मंगलवार को घर से हीरा चौक में पानी की छबील पर सेवा करने की बात कह कर आया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार्तिक अपने दोस्तों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनों की ओर से उसके साथियों से पूछताछ करने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी लेकिन जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कार्तिक के लोहारू कैनाल में नहाते समय डूबने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने हरियाणा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सूचना दी। सूचना पाकर बुधवार सुबह टीम कैनाल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। टीम में शामिल गोताखोर की ओर से कैनाल में काफी दूरी तक तलाश की गई। करीब पौने घंटे बाद टीम ने कैनाल से किशोर का शव बरामद किया। इस दौरान फोरेंसिक साइंस लैब टीम ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार कार्तिक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थी और सर्च अभियान चलाया। मंगलवार देर शाम को समीर कादयान तथा बुधवार सुबह कार्तिक का शव कैनाल से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। -- सुनील कुमार, प्रभारी, सदर थाना, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed