{"_id":"6a129ccb61d895286c0e057f","slug":"three-youths-on-motorcycle-killed-in-car-collision-in-hansi-all-three-deceased-residents-of-bhatla-village-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, तीनों मृतक गांव भाटला के रहने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, तीनों मृतक गांव भाटला के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 24 May 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता करवाया जा रहा है। उधर भाटला में तीन युवकों की मौत का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई।
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हांसी के नजदीक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसे में गांव भाटला के तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश (40), अशोक (35) और धर्मवीर (40) के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर सवार थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को भी चोटें आईं हैं।
Trending Videos
हांसी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां इमरेजेंसी में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने भाटला के तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। तीनों युवक किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता करवाया जा रहा है। उधर भाटला में तीन युवकों की मौत का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव गांव लाए जाएंगे। परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे हुए हैं।