{"_id":"6a173adb66036532ea0e51e4","slug":"pradeep-mohit-and-om-narayan-contest-for-the-post-of-bar-association-president-hisar-news-c-21-hsr1020-878944-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बार एसो. चुनाव...प्रधान पद पर प्रदीप मोहित और ओम नारायण में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बार एसो. चुनाव...प्रधान पद पर प्रदीप मोहित और ओम नारायण में मुकाबला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन जमा कराते श्वेता शर्मा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए प्रदीप बाजिया, मोहित अरोड़ा और ओम नारायण कौशिक के बीच मुकाबला होगा। पांच पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 12 जून को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बार रूम में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी दलीप जाखड़ तथा सहायक चुनाव अधिकारियों अधिवक्ता राजबीर सिंह पायल, रतन सिंह पानू, राम सिंह सोढ़ी, मीनू शर्मा, कमल गुप्ता, अनुराग भारद्वाज और हिमांशु आर्य खोवाल ने बताया कि बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। बुधवार को बार चुनाव कार्यालय में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
इनमें प्रधान पद के लिए मोहित अरोड़ा और ओम नारायण कौशिक, उपप्रधान पद के लिए अश्वनी कुमार आर्यन, भागीरथ सिंह लदोइया, राहुल सिंह और श्वेता शर्मा, सचिव पद के लिए राजबीर सिंह भट्टी और रामनिवास चौधरी पायल, सह सचिव पद के लिए जगरूप सिंह विर्क और करण छाबड़ा तथा महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के लिए गरिमा जैन और पूजा गिरी ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को प्रधान पद के लिए प्रदीप सिंह बाजिया, सचिव पद के लिए मोहित चौधरी और समीर सिहाग, सह सचिव पद के लिए साहिल मदेरणा तथा महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के लिए आशा रानी बाल्यान ने नामांकन दाखिल किया था।
बार काउंसिल के पत्र से उठे सवाल : बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने 26 मई को जारी पत्र के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी और अन्य अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम संबंधी ईमेल बार काउंसिल के संज्ञान में आया था। मामले पर विचार के बाद जिला बार एसोसिएशन की प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मांगा गया स्पष्टीकरण मिलने तक चुनाव प्रक्रिया अस्थायी रूप से स्थगित रखी जाए। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Trending Videos