{"_id":"6a173744aa12109ae10bbcac","slug":"the-encroacher-threatened-the-sdo-hisar-news-c-21-hsr1020-879305-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अतिक्रमणकारी ने एसडीओ को दी धमकी, बोला- तेरी नौकरी खा जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अतिक्रमणकारी ने एसडीओ को दी धमकी, बोला- तेरी नौकरी खा जाऊंगा
विज्ञापन
हिसार में अतिक्रमण हटवाती एचएसवीपी की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम बुधवार को सेक्टर-14 मार्केट एरिया तथा सेक्टर-33 में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो एक व्यक्ति ने टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ रामप्रसाद को धमकी देते हुए कहा कि तू जानता नहीं मैं कौन हूं मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा। इस पर एसडीओ ने कहा कि नौकरी बाद में खा लेना, पहले मकान का नक्शा दिखाओ। धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने नक्शे के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद वह मौके से चला गया।
एचएसवीपी की टीम ने बुधवार को सेक्टर-14 मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्केट में दुकानों के बाहर लगाए गए शेड, खोखे और लोहे के जाल हटवाए गए। जेसीबी लेकर पहुंची टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि सामान तुरंत नहीं हटाया गया तो उसे जेसीबी से हटाया जाएगा।
एसडीओ रामप्रसाद ने कहा कि किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। लोग पहले कब्जा कर लेते हैं और बाद में सरकारी जमीन को अपनी समझने लगते हैं। सड़क और फुटपाथ पर जो भी चीजें बाधा बनेंगी उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति अभियान में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन सेक्टरों में चलाया गया अभियान
एचएसवीपी की ओर से 30 अप्रैल से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सेक्टर-16 और 17 से की गई थी। इससे पहले अर्बन एस्टेट-दो, सेक्टर-14, सेक्टर-9/11, सेक्टर-13 और पीएलए सेक्टर में भी अभियान चलाया जा चुका है। अगले सप्ताह सेक्टर-1/4 और सेक्टर-3/5 में अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष के घर के बाहर से हटाया कब्जा
टीम ने सेक्टर-14 में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के घर के बाहर से भी अतिक्रमण हटवाया। उनके घर के बाहर रैंप के साथ खाली जगह को कवर कर वहां पौधे लगाए गए थे। टीम ने जेसीबी के माध्यम से कब्जे वाली जगह को हटाया। कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता के घर से कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकला। मीडिया से बातचीत में बजरंग दास गर्ग ने कहा कि उन्होंने हरियाली के लिए पौधे लगाए थे और वहां किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया था।

Trending Videos