सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sandeep was not wearing a helmet, both lost their lives due to head injuries, the road accident happened near Bhiwani Rohilla

Hisar News: संदीप ने नहीं पहना था हेलमेट, सिर में चोट लगने से गई दोनों की जान, भिवानी रोहिल्ला के पास हुआ था सड़क हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sandeep was not wearing a helmet, both lost their lives due to head injuries, the road accident happened near Bhiwani Rohilla
विज्ञापन
हिसार। गांव भिवानी रोहिल्ला में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार संदीप और गोविंद की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को बाइक के पास शराब की बोतल भी मिली।

आशंका है कि दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालसमंद चौकी प्रभारी एसआई जयवीर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हादसे में घायल निशांत और योगेश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालसमंद निवासी संदीप (39) मंगलवार को अपने पिता पालाराम को भिवानी रोहिल्ला के सरकारी स्कूल में छोड़कर वापस लौट रहा था। उसके साथ गोविंद भी बाइक पर सवार था। लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में संदीप और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार भिवानी रोहिल्ला निवासी योगेश और निशांत घायल हो गए। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। संदीप दो बच्चों का पिता था जबकि गोविंद अविवाहित था।
----------
चौधरीवास में कार की टक्कर से हलवाई घायल
हिसार। चौधरीवास में बाइक सवार हलवाई चंद्रमोहन कार की टक्कर से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार चंद्रमोहन मूल रूप से सिवानी का निवासी है और चौधरीवास में हलवाई की दुकान चलाता है। बुधवार को बाइक से जाते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed