{"_id":"6a2067a9dfbc144b6d02b177","slug":"truck-hits-police-officers-posted-at-a-checkpoint-home-guard-from-livasi-village-dies-hisar-news-c-21-hsr1033-883811-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रक ने मारी टक्कर, लिवासी गांव के होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रक ने मारी टक्कर, लिवासी गांव के होमगार्ड की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-65 में मंगलवार देर रात को वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने रोड़ी मिक्सर ट्रक ने बेरिकेड तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में भिवानी के लिवासी गांव निवासी होमगार्ड संदीप की मौत हो गई। ट्रक चालक ने दो बेरिकेड तोड़े और ट्रक मौके पर छोड़कर वह भागने में कामयाब हो गया। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुमित, मंजित, एसपीओ राजकुमार व होमगार्ड संदीप की टीम सेक्टर-65 में वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 11:05 बजे होमगार्ड संदीप सड़क के साथ खड़ा होकर बेरीकेस को लगा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार रोड़ी मिक्सर ट्रक ने बेरीकेस तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड संदीप को सीधी टक्कर लगी। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कांस्टेबल सुमीत कार ब्रेजा गाड़ी को भी टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड को गंभीर चोटें आईं।
ट्रक की टक्कर लगने से दो बेरीकेड्स टूट गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोड़ी मिक्सर ट्रक के चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक ट्रक को माैके पर छोड़कर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-65 थाने में कॉल कर ईआरवी को मौके पर बुलाया और होमगार्ड को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान भिवानी के लिवासी गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। तीन दिन पहले ही उनका भिवानी से गुरुग्राम में ट्रांसफर हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बुधवार को होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है। ट्रक मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रामबीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-65 थाना।

Trending Videos