सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for cleaning drains before monsoon

Rewari News: मानसून से पहले नालों की सफाई करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning drains before monsoon
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ली। डीसी ने जिले में चले रहे नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बनीपुर चौक, धारूहेड़ा, कापड़ीवास में नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वाहनों का सही प्रकार से आवागमन हो सके इसके लिए सर्विस लेन को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा जिले में सड़कों पर लाइट का भी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा जिन सड़कों को दुरुस्त किया जाना है उन्हें भी शीघ्र ठीक किया जाए। जिन सड़कों पर ब्लैक स्पॉट हैं, उनको प्राथमिकता से दूर किया जाए। साथ ही जिन सड़कों पर अवैध कब्जे है उन्हें भी हटवाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान सहित वाहन इंपाउड की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की भी समीक्षा करते हुए स्कूली वाहनों की समय-समय पर चेकिंग करें और खामियां पाई जाने पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने डीटीपी, माइनिंग, चिह्नित अपराध और एनकॉर्ड को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने जिला योजनाकार अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध कॉलोनी नहीं पनपने दी जाए। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने अवैध खनन को लेकर भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed