सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women's anger erupts over liquor vend in village Bhadoj

Rewari News: गांव भादोज में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women's anger erupts over liquor vend in village Bhadoj
ठेके के बाहर धरना देतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बावल। गांव भादोज में शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शराब के ठेके के सामने धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने ठेके से कुछ देसी शराब की बोतलें निकालकर बाहर फेंक दीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक शराब का ठेका यहां से नहीं हटाया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा

गांव की सुमन, सुरेश, पूनम, सविता आदि ने बताया कि करीब दस दिन पहले उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर गांव से शराब का ठेका हटाने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं का कहना है कि शाम होते ही शराब पीने वाले लोग गांव की गलियों और रास्तों में घूमने लगते हैं जिससे महिलाओं और लड़कियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शराब के नशे में लोग रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। कई बार बदसलूकी भी की जाती हैं। उन्होंने कहा कि गांव में दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण महिलाओं, बच्चियों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

----------
किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई
खुशी, कृष्णा, शांति, सरिता ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके के सामने धरना शुरू कर दिया। महिलाओं की मांग है कि शराब का ठेका गांव की आबादी से दूर बणी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए ताकि गांव का माहौल खराब न हो। महिलाओं ने कहा कि शराब पीकर लोग अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते हैं और इससे गांव का वातावरण खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक शराब का ठेका यहां से नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
----------
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
धरने और विरोध, प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। वहीं ठेका संचालक ने बताया कि उनके पास शराब बेचने का लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। गांव की महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

ठेके के बाहर धरना देतीं महिलाएं। संवाद

ठेके के बाहर धरना देतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed