सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi teenager drowns in pond while accompanying his mother on grandfather's death

Rohtak News: नाना के देहांत पर मां के साथ आए दिल्ली के किशोर की तालाब में डूबने से मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi teenager drowns in pond while accompanying his mother on grandfather's death
नैतिक। फाइल फोटो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। दिल्ली के आजादपुर से भैंसरू कलां गांव में मां टीना के साथ आए नैतिक (16) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में पंचायत के प्रति नाराजगी है। पूरे मामले की पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।
नैतिक के मामा सचिन ने बताया कि उनकी बहन टीना दिल्ली में शादीशुदा हैं। परिवार में जयहिंद सुप्रीमो नवीन जयहिंद के पिता धर्मप्रकाश कौशिक का 26 मई को देहांत हो गया था। टीना परिवार सहित सांत्वना व्यक्त करने आई थीं। साथ में भांजा नैतिक भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शाम करीब पांच बजे पता चला कि नैतिक दो दोस्तों के साथ शिव मंदिर वाले तालाब में नहाने चला गया। तालाब के किनारे का कुछ हिस्सा पंचायत ने ठेकेदार को मछली पालन के लिए दे रखा है। ठेकेदार ने उस हिस्से में मछलियों के लिए गहरे गड्ढे खोद रखे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ऊपर से देखने पर गड्ढों का पता नहीं चलता। नहाते समय नैतिक एक गड्ढे में डूब गया। तैरना न आने के बाद वह बाहर नहीं आ सका। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो एक युवक ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। तुरंत वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नैतिक का सोमवार शाम को आजादपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गांव के बाहर मुख्य तालाब के दोनों तरफ 10 से 12 तालाब बने हुए हैं। पंचायत की तरफ से कई तालाबों को मछली पालन के लिए दिया गया है। ठेकेदार ने तालाब के अंदर गहरे गड्ढे कर रखे हैं। चेतावनी बोर्ड न होने के कारण गांव के युवक नहाने के लिए तालाब में उतर जाते हैं।
पीजीआई स्थित डेड हाउस पोस्टमार्टम करवाने आए ग्रामीणों ने बताया कि अक्तूबर 2025 में गांव का युवक गौरव उर्फ कलुवा (24) की भी डूबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद पंचायत व ठेकेदार की तरफ से सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
प्राइवेट नौकरी करते हैं पिता दीपक, शेयर किया बेटे को खोने का दर्द
नैतिक के पिता आजादपुर निवासी दीपक शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नैतिक 10वीं पास करने के बाद कोर्स कर रहा था। छोटा बेटा रौनक अभी पढ़ाई कर रहा है। दीपक शर्मा ने बेटे की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

....
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। अगर किसी की लापरवाही है तो कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सांपला

नैतिक। फाइल फोटो

नैतिक। फाइल फोटो

नैतिक। फाइल फोटो

नैतिक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed