सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Village Bulb faces drinking water problem for 25 days, demand to connect supply to JLN canal

Rohtak News: 25 दिन से गांव बल्ब में पेयजल समस्या, जेएलएन नहर से सप्लाई जोड़ने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Village Bulb faces drinking water problem for 25 days, demand to connect supply to JLN canal
13-रोहतक के लघु सचिवालय में पानी की ​शिकायत लेकर पहुंचे बल्ब के ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। कलानौर के गांव बल्ब के ग्रामीण सोमवार को सुबह लघु सचिवालय पहुंचे और पेयजल किल्लत को लेकर उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने मांग कि गांव को जेएलएन नहर से जोड़कर जलघर में पानी की पूर्ति की जाए।
लघु सचिवालय में सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण महाबीर सेक्रेटरी ने बताया कि गांव में 25 दिन से पानी खत्म हो चुका है। जलघर के टैंक खाली पड़े हैं और गांव से गुजरने वाली नहर भी पूरी तरह सूखी है। एक सप्ताह पहले भी अतिरिक्त उपायुक्त से मिले थे, तब उन्होंने ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच सुनीता ने बताया कि घरों में पीने तक का पानी नहीं है। हमें 3-4 किलोमीटर दूर टैंकरों और निजी नलकूपों से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच गांव जेएलएन नहर से जुड़े हैं। अगर आसपास के गांवों को जेएलएन नहर से जोड़ दिया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान धरमवीर सिंह, वजीर सिंह, कुलदीप, सत्यवान, राजेश व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed