सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not even waiting list tickets are available on trains bound for Jammu Tawi and Katra

Yamuna Nagar News: जम्मूतवी व कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Not even waiting list tickets are available on trains bound for Jammu Tawi and Katra
भीड़ के कारण ट्रेन के दरवाजे पर लटके यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी




जगाधरी। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही पहाड़ों व धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जम्मूतवी और कटरा की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिस कारण गाड़ियों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।
हालात ऐसे हैं कि जम्मूतवी व कटरा मार्ग की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। कई ट्रेनों में नोरूम स्टेटस पहुंच गया है और अब लोगों को केवल तत्काल कोटे से ही टिकट का सहारा है। सबसे बुरा हाल हेमकुंड एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस का है। ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में वेटिंग भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में 16 जून तक वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। इसके बाद वेटिंग 100 के करीब है। इसी तरह बाड़मेर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली शालीमार मालानी एक्सप्रेस में जून के शुरुआत सप्ताह में वेटिंग खत्म हो गई है। वहीं, दस जून के बाद वेटिंग 150 के पार चल रही है। इतनी लंबी वेटिंग में सीट कंफर्म हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा हावड़ा से चलकर जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट मेल में 15 जून तक वेटिंग नहीं है। कोलकाता से चलकर जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस में भी जगह नहीं है। इस ट्रेन में 20 जून तक वेटिंग भी नहीं मिल रही है। इसके बाद 21 से 30 जून के बीच चार दिन नोरूम स्टेटस है। वहीं, अन्य दिनों में वेटिंग 100 के करीब है। अन्य साप्ताहिक ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिल पा रही है।
अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि छुट्टियों में परिवार के साथ यात्रा की योजना महीनों पहले बनाई थी, लेकिन भारी वेटिंग के कारण आरक्षण कंफर्म होना मुश्किल लग रहा है। रेलवे को इसके लिए अतिरिक्त गाड़ियां चलानी चाहिए।
गर्मी की छुट्टियों के कारण पहाड़ों की ओर जाने वाली तमाम गाड़ियों में सीटों की मांग बढ़ गई है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशजीत सिंह ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में अकसर सीटों की मांग बढ़ जाती है। इसके लिए रेलवे यात्रियों की सुविधा व मांग के अनुसार ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed