{"_id":"6a2bdd023be286f8e309013e","slug":"asha-rishi-honored-in-sports-kullu-news-c-89-1-klu1002-178617-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खेलकूद में आशा-ऋषिक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खेलकूद में आशा-ऋषिक को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मडग्रां और शांशा स्कूल के आशा और ऋषिक को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कक्षा 12वीं की टॉपर सिमरन और कक्षा 10वीं की जिला टॉपर बिन्नी को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों के लिए शकोली स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विशेष तौर पर प्रदेश शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी पूरे लाहौल के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने स्कूल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रक प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।