सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Seminar at Keylong Museum from today

Kullu News: केलांग संग्रहालय में सेमिनार आज से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
Seminar at Keylong Museum from today
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति हिमाचल प्रदेश जनजातीय इतिहास एवं संस्कृति नामक विषय पर दो दिवसीय सेमिनार करने जा रही है।

13 और 14 जून को यह आयोजन जनजातीय संग्रहालय केलांग में होगा। इसमें देश और प्रदेशभर से इतिहास और संस्कृति से जुड़े विद्वान शोध पत्र पढ़ेंगे। इसमें अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमकुंद पांडे मुख्य वक्ता होंगे। पंजाब विश्वविद्यालय से डॉ. प्रशांत गौरव, गुजरात से डॉ. मिहिर भारद्वाज, लाहौल से छापे राम, राजेश्वर ठाकुर, एचपीयू शिमला से डॉ. अरुण गुलेरिया, डॉ. डीडी वर्मा, इंद्र सिंह डोगरा, डॉ. सुरेश सोनी, डॉ. बलबीर चंद, डॉ. शिव भारद्वाज, सीयू धर्मशाला से डॉ. चंद्रशेखर, कुल्लू से हीरा लाल ठाकुर और शोध छात्र भाग लेंगे।
साहित्यकार डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि सेमिनार में विद्वान किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी-भरमौर के इतिहास और संस्कृति पर विस्तृत चर्चा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed