सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress dominates in Haroli, Mukesh factor visible in election results

Una News: हरोली में कांग्रेस का दबदबा, चुनावी नतीजों में दिखा मुकेश फैक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
Congress dominates in Haroli, Mukesh factor visible in election results
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने हरोली में एक बार फिर मुकेश फैक्टर के दबदबे पर मुहर लगाई है। जिला ऊना में अलग-अलग राजनीतिक संदेशों के बीच हरोली में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूत स्थिति का संकेत दिया है।
Trending Videos

हरोली ब्लॉक की चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पंचायत स्तर पर मिले इस समर्थन को राजनीतिक जानकार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व, संगठन की सक्रियता और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह रही कि चुनाव के दौरान हरोली क्षेत्र राजनीतिक चर्चा का प्रमुख केंद्र बना रहा। ऐसे में आए परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और संगठनात्मक आधार मजबूत है। पंचायत स्तर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता इसका प्रमाण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed