सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is an atmosphere of excitement among the winning candidates and their supporters.

Una News: विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of excitement among the winning candidates and their supporters.
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट विकास खंड के ब्लॉक समिति चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा तथा कई स्थानों पर जीत का जश्न भी मनाया गया।
Trending Videos


गगरेट ब्लॉक की पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 मरवाड़ी से ऊषा कुमारी, वार्ड नंबर 2 पिरथीपुर से ब्रजेश कुमार, वार्ड नंबर 3 सलोह बैरी से मधु शर्मा, वार्ड नंबर 4 डंगोह खास से सुदेश कुमार, वार्ड नंबर 5 रायपुर से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 6 भद्रकाली से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर 7 भंजाल अपर से राकेश कुमार, वार्ड नंबर 8 भंजाल लोअर से सीमा देवी, वार्ड नंबर 9 नकड़ोह से रीना तथा वार्ड नंबर 10 गोंदपुर बनेहड़ा लोअर से रेखा विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 चलेट से काजल, वार्ड नंबर 12 नंगल जरियालां से बृजबाला सूद, वार्ड नंबर 13 दियोली से रीना कुमारी, वार्ड नंबर 14 संघनेई से अविनाश, वार्ड नंबर 15 अंबोटा से संजीव कुमार, वार्ड नंबर 16 गगरेट अपर से सुमन कुमार, वार्ड नंबर 17 बड़ोह से दीपांशु डडवाल, वार्ड नंबर 18 टटेहड़ा से राज कुमारी, वार्ड नंबर 19 कुठेड़ा जसवाला से राजेश कुमार तथा वार्ड नंबर 20 जाडला कोयड़ी से प्रवीन कुमारी ने जीत हासिल की। कई वार्डों में मुकाबला कड़ा रहा लेकिन मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ब्लॉक समिति चुनावों के ये परिणाम आने वाले समय की स्थानीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed