सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Out of 17 wards, Congress supported candidate Sarban Singh from Thathal won with record votes.

Una News: 17 वार्डाें में से ठठल से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सरबन सिंह रिकॉर्ड मतों से रहे विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
Out of 17 wards, Congress supported candidate Sarban Singh from Thathal won with record votes.
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ठठल-3 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सरबन सिंह 5,479 रिकॉर्ड मतों से विजयी रहे। उन्हें 12,670 और उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन सिंह को 7,191 मत मिले। धनेत - 6 से चंचल बाला 398 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 6,588 और उनकी प्रतिद्वंद्वी वीना देवी को 6,190 मत पड़े। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर समर्थित चंचल बाला 17 वार्डाें वाली जिला परिषद में सबसे कम अंतराल के वोट से विजयी रहीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने बताया कि रविवार को देर रात तक चली मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सोमवार सुबह संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। उपमंडल अंब के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर- 1 से पवनजीत सिंह ने 3,475 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 9,225 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 5,750 मत पड़े। कुठेड़ा खैरला-2 से अरुण लता ने 4,300 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 11,778 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हरजिन्द्र कौर को 7,478 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपमंडल बंगाणा के जिला परिषद वार्ड सोहारी-4 से योगराज ने 1,547 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 7,793 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 6,246 मत पड़े। लठियाणी-5 से अनीता देवी 1,941 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 8,092 और उनकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीमा कुमारी को 6,151 मत मिले।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह उपमंडल ऊना के तहत जिला परिषद वार्ड टक्का-7 से सुमित कुमार शर्मा 956 मतों से विजयी रहे। उन्हें 5,431 और उनके प्रतिद्वंद्वी शोभित गौतम को 4,475 मत पड़े। चताड़ा-8 से अनु ठाकुर ने 3,495 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 8,164 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीक्षा सैनी को 4,669 वोट मिले। देहलां अपर- 9 से अविनाश कुमार 1,633 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 5,797 और उनके प्रतिद्वंद्वी राम बहादुर पौंजला को 4,164 मत पड़े। रायपुर सहोड़ां-10 से बिन्दु शर्मा 1,567 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 10,110 और उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका शर्मा को 8,543 मत पड़े।
उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड बाथू-11 से ज्योति बाला ने 693 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 7,475 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी संयोगिता रानी को 6,782 मत मिले। दुलैहड़-12 से सुलिंदर पाल कौर ने 814 मतों से विजयी दर्ज की। उन्हें 9,328 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हेमलता को 8,514 मत पड़े। हरोली-13 से केवल सिंह 821 वोटों से विजयी हुए। उन्हें 6,009 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,188 वोट मिले। पंजावर-14 से इंदु बाला 2500 वोटों से विजयी रहीं। उन्हें 10,891 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनु बाला को 8,391 मत मिले।
इसके अलावा उपमंडल गगरेट के तहत जिला परिषद वार्ड अंबोटा- 15 से पवन कुमार 448 मतों से विजयी रहे। उन्हें 7,114 जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुरिन्द्र सिंह कंवर को 6,666 वोट पड़े, चलेट-16 से आरती देवी 3,816 वोटों से जीती। उन्हें 8,825 तथा 5,009 मत मिले। भंजाल लोअर-17 से गुरमुख सिंह 2,722 मतों से विजयी रहे। उन्हें 10,714 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी 7,992 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed