सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajni Devi won the BDC post from Takarla by 103 votes, 30 votes were declared invalid.

Una News: टकारला से बीडीसी पद पर रजनी देवी ने 103 मतों से दर्ज की जीत, 30 मत अमान्य घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Jun 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Rajni Devi won the BDC post from Takarla by 103 votes, 30 votes were declared invalid.
विज्ञापन
बड़ूही/ऊना। विकास खंड अंब के अंतर्गत पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र-19 टकारला से रजनी देवी ने जीत दर्ज की। रजनी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीटा रानी को 103 मतों के अंतर से पराजित कर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशी रजनी देवी को कुल 893 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रीटा रानी को 790 मत मिले। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें अंजू चौधरी को 277 मत, दीपिका को 171 तथा नीलम देवी को 418 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में कुल 2,584 मत डाले गए, जिनमें से 30 मत अमान्य घोषित किए गए। बता दें इससे पहले रजनी देवी टकारला पंचायत के वार्ड छह से पंच रह चुकी हैं। वहीं पांच मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। जीत के बाद रजनी देवी ने कहा कि मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed