सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm post row siddaramaiah dk shivakumar bjp called tender system

Karnataka: कर्नाटक में सीएम पद पर खींचतान को लेकर भाजपा का तंज, कहा- कांग्रेस ने 'टेंडर सिस्टम' अपनाया

आईएएनएस, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 27 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने सीएम पद के लिए भी टेंडर सिस्टम लागू कर दिया है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने ऐसा क्यों कहा। 

karnataka cm post row siddaramaiah dk shivakumar bjp called tender system
सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार - फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार ऑफिस
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी अटकलों और खींचतान पर भाजपा ने बुधवार को तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब सत्ता की कुर्सी को 'टेंडर सिस्टम' और 'रोटेशनल सीएम' फॉर्मूले पर चलाने लगी है। दरअसल ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सीएम बदलने जा रही है और डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाया जा सकता है।



 
'कांग्रेस ने अपनाया टेंडर सिस्टम'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने एक 'टेंडर सिस्टम' अपना लिया है, जिसमें जो भी गांधी परिवार के लिए ज्यादा पैसे जुटाएगा, उसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी। यह कांग्रेस की सत्ता की भूख और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है। जनादेश स्थिर सरकार के लिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'जनादेश की हत्या कर रही कांग्रेस'
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी को क्या दिक्कत है? वे रोटेशनल मुख्यमंत्री सिस्टम लागू करके सबको खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें जो जनादेश मिला था, वह रोटेशनल मुख्यमंत्री या बदलती सरकार के लिए नहीं था। जनादेश एक स्थिर सरकार बनाने के लिए था। कांग्रेस इस जनादेश की हत्या कर रही है। कांग्रेस की ये अंदरूनी लड़ाई कर्नाटक की जनता के साथ धोखा है।'
विज्ञापन
Trending Videos


'कांग्रेस के पास विकास का रोडमैप नहीं'
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता के लिए आपस में लड़ते हैं। उन्हें विकास से, कर्नाटक की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है। जब वे दिल्ली आते हैं, तो उनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं होता। उनका एजेंडा तो बस यही होता है कि कर्नाटक को कैसे लूटा जाए और उस लूट का सरगना कौन बनेगा।'

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर कहा, 'अब यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। कांग्रेस जो भी करना चाहे, वह उनका फैसला है। हम इसमें क्या कर सकते हैं। कर्नाटक की जनता इन सब खेलों को अच्छी तरह समझ रही है।'

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे और हाईकमान से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस आंतरिक कलह के कारण अच्छा शासन नहीं दे पा रही है और राज्य में अस्थिरता का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed