जयपुर में बवाल, एक की मौत, शहर में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व बाइक सवार दपंति के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीती रात जयपुर शहर का पुराना क्षेत्र जल उठा। पत्थरबाजी और आगजनी का ऐसा तांडव हुआ कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 पुलिसवाले घायल हो गए।
शहर के रामगंज थाना क्षेत्र में उपजे इस विवाद के कारण रात्रि दो बजे शहर के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यही नहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल के आदेश पर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
साथ ही प्रभावित थाना क्षेत्रों रामगंज, माणक चौक, गलता गेट व सुभाष चौक में आज स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
पहले हेलमेट फेंके फिर पत्थर
वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों में ध्यान नहीं दें। गौरतलब है शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस वाले सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान घाटगेट निवासी साजिद अपनी पत्नी व बेटी के साथ वहां से बाइक से निकल रहे थे। तभी वाहन हटा रहे एक कांस्टेबल का डंडा गलती से उन्हें लगा और साजिद बाइक से गिर गए। उन्हें व उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोट भी लगी। इसी के बाद पुलिस से उनका विवाद हो गया। मामला रामगंज थाने तक जा पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय विशेष की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। कुछ ही देर में थाने को घर लिया गया व पथराव शुरू हो गया।
भारी पुलिस बल किया तैनात
उपद्रवियों ने थाने में घुसने का भी प्रयास किया। यहीं नहीं उन्होंने नजदीक स्थित एक पावर हाउस फूंक दिया वह थाने के बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने लिए आंसू गैस का उपयोग किया व रबड़ की गोलियां चलाईं।
वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस को भीड़ को तितर-बित्तर करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी है।