सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bjp will not contest on anantnag constituency

अनंतनाग सीट पर महबूबा के सामने भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी

ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 21 Apr 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

  • महबूबा मुफ्ती के समक्ष दोबारा इस सीट पर कब्जा करने की चुनौती होगी
  • मुफ्ती की सीट पर पार्टी प्रमुख महबूबा का लड़ना तय

bjp will not contest on anantnag constituency
कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री और सीएम महबूबा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अनंतनाग विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने पीडीपी को वाकओवर देने का फैसला किया है। इस सीट से रियासत की मुख्यमंत्री तथा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए 16 मई को चुनाव की घोषणा की है। यह सीट सात जनवरी को मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद खाली है। नियमानुसार छह माह के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है।



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पार्टी अनंतनाग सीट पर उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी। गठबंधन सहयोगी होने के नाते मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ना नैतिक रूप से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बाबत पार्टी ने बैठक कर कोई औपचारिक फैसला नहीं किया है, लेकिन, इतना तय है कि पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी यह भी चाहेगी कि महबूबा के खिलाफ कोई भी दल प्रत्याशी न उतारे। हालांकि, मार्च 2015 में मुफ्ती के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनने के बाद लद्दाख काउंसिल के हुए चुनाव में कुछ सीटों पर भाजपा और पीडीपी प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा ने काउंसिल पर कब्जा कर लिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos


ज्ञात हो कि इस सीट के चुनाव के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। पीडीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के समक्ष दोबारा इस सीट पर कब्जा करने की चुनौती होगी। वर्ष 2014 के चुनाव में इस सीट पर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने 16983 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह को 6028 मतों के अंतर से हराया था। भाग्य आजमाने वाले आठ प्रत्याशियों में से छह की जमानत जब्त हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed