सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   why China’s millennials are saying no to marriage

चीन में शादी से भाग रहे हैं युवा लेकिन कोरिया में पिता बनने के लिए सरकार दे रही है पैसा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
why China’s millennials are saying no to marriage
चीन के युवा शादी से कर रहे हैं इंकार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

चीन में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं और लाखों की संख्या में युवा शादी से इंकार रहे हैं। कोरिया में महिलाओं के शादी नहीं करने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जापान में बूढ़ी होती आबादी की वजह से महिलाओं पर जबरन दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दरअसल, चीन की एक पूरी पीढ़ी ही विवाह के बंधन में बंधने से इंकार कर रही है। युवा 'एकाकी समाज' की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे लेकर चीन चिंतित है। पेकिंग यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के सर्वे में बताया गया है कि चीन में 1980 के दशक में पैदा हुए 13 फीसदी लोगों ने शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया और अलग रहने लगे।



16 फीसदी युवा नहीं करना चाहते शादी
युवाओं में तलाक की यह तादाद अपने से पिछली पीढ़ी के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। वहीं, 70 फीसदी से ज्यादा युवा इसलिए शादी नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें पसंद का पार्टनर नहीं मिल रहा है। 16 फीसदी से ज्यादा युवाओं का साफ कहना है कि वे शादी नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। जनसंख्या 138 करोड़ से अधिक है। लेकिन यहां की युवा आबादी भारत के युवा आबादी से कम है। चीन को अपनी युवा आबादी के 'एकल समाज' की तरफ बढ़ते सोच की वजह से चिंता होने लगी है। कम्युनिस्ट यूथ लीग सेंट्रल सेकेट्री विभाग के सर्वे का कहना है कि चीन की 14 फीसदी आबादी ही शादी करना चाहती है। यह सर्वे तीन हजार लोगों पर किया गया जिसमें से 70 फीसदी लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें सही व्यक्ति नहीं मिलता तब तक वे शादी नहीं करना चाहते। 16 फीसदी लोगों ने तो शादी से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


शादी की दर में तेजी से आई है गिरावट
आंकड़े बताते हैं कि चीन में शादी की दर में 2018 में 7.2 फीसदी गिरावट आई है। जबकि साल 2013 में यह 9.9 फीसदी थी। साल 2013 में चीन में 1.30 करोड़ लोगों ने ही शादी का पंजीकरण करवाया था जबकि पिछले साल यह आंकड़ा और गिर गया और सिर्फ एक करोड़ लोगों ने ही मैरीज रजिस्टर करवाई। शंघई के फूडान यूनिवर्सिटी के सोशल विकास और पब्लिक पॉलिसी विभाग की शोधकर्ता  वांग जूफेन का कहना है कि चीन में विवाह दर के घटने की वजह दर्शाती है कि महिलाएं अच्छी शिक्षा हासिल कर रही हैं जिसकी वजह से वे आर्थिक तौर पर स्वतंत्र रहना चाहती हैं। दरअसल औरतें नहीं चाहती कि वे पुरुषों की कमाई पर निर्भर रहें। ये ही वजह है कि स्कूल और कॉलेजों में महिला कैंडिडेट की संख्या बढ़ रही है।
 

why China’s millennials are saying no to marriage
कोरिया में शादी के लिए सरकार दे रही है पैसा - फोटो : pixabay

पूर्वी चीन की एक यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता जीयू शिंग का कहना है कि पहले की पीढ़ियां परिवार के विस्तार के लिए शादी करती थीं ताकि बुढ़ापे में बच्चे उनका ख्याल रखें। लेकिन अब दौर बदल गया है और ज्यादातर लोगों के पास सोशल एवं मेडिकल इंश्योरेंस है जिसकी वजह से शादी की जरूरत पहले से कम हो गई है। इसके अलावा, चीन में युवाओं की सोच भी शादी को लेकर अब बदल गई है। 

कोरिया में युवाओं के शादी से दूरी बनाने से पैदा हुआ आर्थिक संकट
चीन की ही तरह कोरिया में भी युवा शादी से दूरी बना रहे हैं। यहां महिलाओं के ऐसे कई ग्रुप हैं जो कि शादी और मातृत्व से दूरी बना रहे हैं। इसकी वजह से कोरिया में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। दरअसल, युवाओं के शादी नहीं करने से कोरिया दुनिया के सबसे कम बर्थ रेट वाले देशों में शुमार हो गया है। बर्थ रेट घटने से लेबर क्राइसिस पैदा हो गए हैं।
 

 

सियोल के 20 फीसदी मैरिज हॉल बंद
कोरिया में सरकार शादी करने और पिता बनने के लिए इंसेटिव दे रही है। यहां के कई प्रांतों में तो सरकार महिलाओं से उनकी लंबाई, वजन, फोटो और बायोडाटा मांग रही है। दरअसल, जनसंख्या का घटना दक्षिण कोरिया में श्रम शक्ति के लिए खतरा बन रहा है। सियोल में तो 20 फीसदी से ज्यादा मैरिज हॉल बंद हो गए हैं। इसके अलावा सिरोयल के शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस साल के आखिर तक तीन मिडल स्कूल को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चों की कमी हो गई है। यहां तक की ट्विटर पर इसे लेकर अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों को यहां तक कहते हुए पढ़ गया है कि वह बिना पिता के घर पर कुछ नहीं कर सकते हैं। कोरिया में शादी नहीं करने को लेकर मुहिम ही चलने लगी है। इसमें यूट्यूब स्टार बेके हा-ना की महत्वपूर्ण भूमिका है।बेके हा-ना ' लिव अलोन लाइफ' मूवमेंट चला रही हैं।

जापान में महिलाओं से जबरन पैदा कराये जा रहे हैं बच्चे
जापान की आबादी तेजी से बूढ़ापे की तरफ बढ़ रही है। इसकी वजह से समाज और अर्थव्यवस्था दोनों पर असर पड़ रहा है। चीन और कोरिया की ही तरह जापान के युवा भी शादी से इंकार कर रहे हैं। कम बच्चे और कम युवा आबादी देश के लिए संकट बनी हुई है। ये ही वजह है कि यहां महिलाओं को दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है ताकि युवा जनसंख्या बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed