सब्सक्राइब करें

सावन 2019: भोलेनाथ के इन खास मंदिरों के दर्शन करना न भूलें इस बार, यहां होता है सबका बेड़ा पार

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 17 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
savan 2019 visit famous temples of lord shiva once in life

'ॐ नमः शिवाय' सावन के शुभ महीने की शुरुआत आज यानी 17 जुलाई से हो चुकी है। इस शुभ महीने में महिलाएं हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं। सावन में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है। इस महीने में ही कावंर यात्रा भी शुरू हो जाती है। भारत में भगवान शिव के बेहद पुराने महत्वपूर्ण मंदिर भी हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन करने से भाग्य खुल जाते हैं। खासकर सावन में यहां दर्शन करने से खास भगवान शिव की कृपा बरसती है। आज हम आपको बताएंगे कि भोलेनाथ के किन मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाएं और कैसे पहुचें। 

savan 2019 visit famous temples of lord shiva once in life
उज्जैन 
शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन शहर में सावन के महीने में गजब भीड़ उमड़ती है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवन शिव का मशहूर मंदिर है। सावन में महाकालेश्वर के दर्शन करना अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में मौसम भी घूमने लायक होता है। 

ऐसे पहुचें महाकालेश्वर 
वायुमार्ग- उज्जैन में कोई एयरपोर्ट नहीं है।सबसे नजदीकी हवाईअड्डा इंदौर में है जो करीब 58 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या बस लेकर उज्जैन पहुंच सकते हैं इसमें करीब एक घंटे का समय लगता है। 
रेलमार्ग- उज्जैन लगभग देश के सभी बड़े शहरों से रेलमार्ग से जुड़ा है। उज्जैन तक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध है। 
सड़कमार्ग- उज्जैन में सड़को का अच्छा जाल बिछा है और यह देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय हाईवे 48 और राष्ट्रीय हाइवे 52 इसे देश के प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं। 


 
Trending Videos
savan 2019 visit famous temples of lord shiva once in life
गुजरात 
सोमनाथ का मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है जिसका भारत की ऐतिहासिक किताबों में भी उल्लेख है। सावन के महीने में सोमनाथ का मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है और रात को 10 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने जाते हैं। 
ऐसे पहुचें सोमनाथ 
हवाई मार्ग:सोमनाथ मंदिर पहुंचने के लिए केशोद सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो सोमनाथ से 50 किलोमीटर दूर है। 
रेलमार्ग: वेरावल सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो सोमनाथ से केवल 7 किलोमीटर दूर है।
सड़कमार्ग: सोमनाथ के लिए कई शहरों से सीधी बस सेवा भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
savan 2019 visit famous temples of lord shiva once in life
वाराणसी 
भोलेनाथ कि नगरी कही जाने वाली वाराणसी में सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा होती है..भगवान शिव के खास दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां पैदल यात्रा करके भी पहुंचते हैं..बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दर्शन करने जाएं तो गंगा आरती देखना ना भूलें। 
ऐसे पहुंचें कशी विश्वनाथ 
रेलमार्ग: किसी भी शहर से आप वाराणसी ट्रेन के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। 
सड़कमार्ग: आसपास के जिलों से बनारस की बस भी उपलब्ध है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज से वाराणसी  के लिए बस आराम से मिल सकती है। 
हवाई मार्ग: वाराणसी का बाबतपुर हवाई अड्डा भी देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। 
 
विज्ञापन
savan 2019 visit famous temples of lord shiva once in life
कर्नाटक

यहां कण-कण में शिव बसे हैं। इसी मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के साथ ही करीब 1 करोड़ शिवलिंग भी हैं। इसे कोटिलिंगेश्वर धाम कहते हैं, जो कर्नाटक के कोलार जिले के एक छोटे से गांव काम्मासांदरा में बसा है। यहां मंदिर का आकार ही शिवलिंग के रूप में है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी है। शिवलिंग रूप में इस मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है। यहां हवाईयात्रा करके पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed