सब्सक्राइब करें

रेलकर्मी पर दिनदहाड़े फायरिंग, किए ताबड़तोड़ सात-आठ फायर, वारदात कैमरे में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 24 Sep 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
two bike rider shoot a youth in lucknow in hussianganj, land dispute suspected
खून से लथपथ शहनवाज की राहगीरों ने मदद की और परिवारीजनों को सूचना दी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में हुसैनगंज की भीड़ भरी एपी सेन रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रेल कर्मचारी मो. शहनवाज (40) को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे मरा समझकर बदमाश भाग निकले। लोगों की मदद से शहनवाज को अस्पताल ले जाया गया। उधर, सात-आठ राउंड गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई।

two bike rider shoot a youth in lucknow in hussianganj, land dispute suspected
रेलकर्मी पर फायरिंग - फोटो : amar ujala
शहनवाज के सीने व पेट में तीन गोलियां लगीं। परिवारीजनों ने पैतृक संपत्ति को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद में हमले का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुराने विवाद को लेकर सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने छानबीन की तो वजीरगंज पुलिस की लापरवाही सामने आई। उनकी आख्या पर एसएसपी ने बारूदखाना चौकी प्रभारी सत्येंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Trending Videos
two bike rider shoot a youth in lucknow in hussianganj, land dispute suspected
रेलकर्मी पर फायरिंग - फोटो : amar ujala
आईजी रेंज एसके भगत, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल व ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वजीरगंज के गौसगंज निवासी मो. शहनवाज लोको वर्कशॉप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। छोटे भाई बहार आलम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहनवाज बाइक से ऑफिस जाने को निकला था। एपी सेन रोड पर वृंदावन गेस्टहाउस के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने शहनवाज की मोटर साइकिल के बराबर अपनी बाइक लगाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
two bike rider shoot a youth in lucknow in hussianganj, land dispute suspected
रेलकर्मी पर फायरिंग - फोटो : amar ujala
शहनवाज की पीठ पर गोली लगी और उसकी बाइक लहराते हुए गिर गई। वह बदमाशों को देखकर उठा और मुड़कर पैदल भागने लगा। बदमाशों ने भी चार कदम आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद पीछे बैठा बदमाश पिस्टल लेकर उतरा और फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर चलते हुए उसे निशाना बनाकर उसे निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगा। शहनवाज को दो गोलियां और लगीं।
विज्ञापन
two bike rider shoot a youth in lucknow in hussianganj, land dispute suspected
रेलकर्मी पर फायरिंग - फोटो : amar ujala

वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसे मरा समझकर केकेसी तिराहे की ओर भाग निकले। इस  दुस्साहसिक वारदात से आस-पास हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के सुरक्षाकर्मी और पास रहने वाले चिकित्सक की मदद से शाहनवाज को कैब से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed