सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Special charges removed, fares for 10 trains reduced by up to 30% — major relief for thousands of

Bhopal News: स्पेशल चार्ज खत्म, 10 ट्रेनों का किराया 30% तक सस्ता, भोपाल मंडल के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 12 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से होकर चलने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे इन ट्रेनों पर लगने वाला स्पेशल चार्ज समाप्त हो जाएगा और आरक्षित श्रेणियों के किराए में करीब 30% तक कमी आएगी। इस फैसले का लाभ भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम और संत हिरदाराम नगर समेत हजारों यात्रियों को मिलेगा।

Bhopal News: Special charges removed, fares for 10 trains reduced by up to 30% — major relief for thousands of
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेल यात्रियों को राहत देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रही 10 ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को अतिरिक्त स्पेशल शुल्क नहीं देना होगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक किफायती हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और नियमित रेल यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होगा। लंबे समय से यात्री स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त किराया समाप्त करने की मांग कर रहे थे।


यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा
स्पेशल ट्रेनों में सामान्य किराए के अलावा अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था। नियमित श्रेणी में शामिल होने के बाद यह अतिरिक्त शुल्क समाप्त हो जाएगा, जिससे आरक्षित श्रेणियों के किराए में लगभग 30 प्रतिशत तक कमी आएगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसः स्पेशल ट्रेन संख्या 02187/02188 को नियमित ट्रेन संख्या 20153/20154 के रूप में 23/24 अप्रैल 2026 से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशलः ट्रेन संख्या 02133/02134 को नियमित ट्रेन संख्या 20163/20164 के रूप में 29/30 मई 2026 से संचालित किया जा रहा है।
-  हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-हुबलीः स्पेशल ट्रेन संख्या 07363/07364 को नियमित ट्रेन संख्या 17363/17364 के रूप में 6/9 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
-  हैदराबाद-जयपुर-हैदराबादः स्पेशल ट्रेन संख्या 07019/07020 को नियमित ट्रेन संख्या 17079/17080 के रूप में 24/26 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
-  काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ाः  स्पेशल ट्रेन संख्या 07053/07054 को नियमित ट्रेन संख्या 17601/17602 के रूप में 25/28 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
- इन रूटों पर चलने वाली कुल 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन नंबर आवंटित कर स्थायी रूप से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति भवन की ओर किया मार्च, PCC चीफ पटवारी बोले- न डरेंगे न रुकेंगे


भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत
इस फैसले का सीधा लाभ भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम और संत हिरदाराम नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा। रेलवे का कहना है कि इससे यात्रा खर्च कम होगा और अधिक लोगों को सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed