Budh Ka Mithun Rashi Mein Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति और व्यापार का कारक माना जाता है। 29 मई 2026 से बुधदेव अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे एक बहुत ही शक्तिशाली और महत्वपूर्ण गोचर माना जाता है। यह स्थिति करियर और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर और संभावनाएं लेकर आ सकती है। हालांकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला हो सकता है। विशेष रूप से कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों को कार्यस्थल और संवाद के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। वहीं वृषभ और धनु राशि के लिए यह समय मिला-जुला प्रभाव देने वाला रह सकता है, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा।
Budh Gochar 2026: 29 मई को बुध करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों की बढ़ सकती हैं चुनौतियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Wed, 27 May 2026 09:55 PM IST
सार
Budh Gochar: बुधदेव 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ने की संभावना भी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X