सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जून माह में शनि-शुक्र युति से बनेगा यह शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 26 May 2026 02:58 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के आधार पर जून का महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। जून माह में नवपंचम राजयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ और शानदार साबित होगा। 

विज्ञापन
navpancham rajyoga june 2026 saturn venus yuti in meen rashi 4 zodiac signs will be lucky
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

जून का महीना ग्रहों के गोचर के आधार पर बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला साबित होगा। इस माह ग्रहों का ऐसा संयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह में सुख, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र और न्याय के कारक ग्रह शनि मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बहुत ही शुभ और असरकारी योग माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 जून 2026 को शुक्र और शनि मिलकर बहुत ही शक्तिशाली नवपंचम योग का निर्माण होगा। इस शक्तिशाली योग के निर्माण कुछ राशि वालों को जून के महीने में सबसे ज्यादा लाभ होगा।  

navpancham rajyoga june 2026 saturn venus yuti in meen rashi 4 zodiac signs will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
जून का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और शानदार साबित होगा। शुक्र आपकी राशि के स्वामी होते हैं और शनि योग कारक। ऐसे में आपको जून के महीने में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होगा। नौकरी में नए तरह के मौके मिलेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बिजनेस की नई योजनाएं कारगर रहेंगी। 
Trending Videos
navpancham rajyoga june 2026 saturn venus yuti in meen rashi 4 zodiac signs will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र और शनि का त्रिकोण संबंध आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपके नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि से संबंधित कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। इस दौरान आपको विदेश से संबंधित कोई अच्छा और बड़ा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navpancham rajyoga june 2026 saturn venus yuti in meen rashi 4 zodiac signs will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का नवपंचम योग आपके निवेश में मजबूती और सफलता दिलाने वाला होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग इस माह बनेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ अच्छे और बेहतरीन मौके मिलेंगे। वहीं प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आने वाला दिन शुभ रहेगा। 
 
विज्ञापन
navpancham rajyoga june 2026 saturn venus yuti in meen rashi 4 zodiac signs will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि आपके स्वामी हैं और शुक्र के साथ मित्रता का संबंध है। ऐसे में जून का महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed