{"_id":"59a7930f4f1c1b5b738b481b","slug":"indian-army-soldier-sukhdayal-singh-funeral-killed-in-jammu-kashmir-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: मां ने कंधा दिया और सेल्यूट करके विदा किया, ऐसी थी शहीद बेटे की अंतिम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: मां ने कंधा दिया और सेल्यूट करके विदा किया, ऐसी थी शहीद बेटे की अंतिम यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जवान सुखदयाल सिंह का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस मां ने जन्म दिया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने कंधा देकर बेटे को अंतिम विदाई दी। देखिए, देश पर कुर्बान होने वाले एक शहीद की अंतिम यात्रा।
2 of 6
जवान सुखदयाल सिंह का अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए शहादत पाने करने वाले सेना के शहीद सिपाही सुखदयाल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव समराला लाया गया। मां ने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद शहीद का सैन्य सलामी के बाद अंतिम संस्कार हुआ। शहीद की तिरंगे में लिपटी हुई पार्थिव देह सुबह जब गांव समराला पहुंची तो परिवार समेत गांव के लोगों की आंखें नम थीं।
Trending Videos
3 of 6
जवान सुखदयाल सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद की मां संतोष कुमारी की चीखें लोगों का कलेजा छलनी कर रही थी, वहीं शहीद की नवविवाहिता पत्नी पल्लवी पत्थराई आंखों से भीड़ में अपने सुहाग को तलाश रही थी। सैन्य की 59 मीडियम रेजीमेंट के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर शहीद को सलामी दी। शहीद सुखदयाल सिंह की माता संतोष कुमारी ने अपने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा दिया। शहीद की मां ने कहा कि उन्हें बेटे के जाने का गम तो है, मगर उसकी शहादत पर गर्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जवान सुखदयाल सिंह शहीद
शहीद के बड़े भाई राधे श्याम ने जब उसकी चिता को अग्नि दी तो श्मशान घाट भारत माता की जय, शहीद सुखदयाल अमर रहेके जयघोष से गूंज उठा। 21 सब एरिया के कमांडर ब्रिगेडियर संजय हुड्डा व एडम कमांडर कर्नल संजय पांडे ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल विपन रावत की ओर से शहीद को सलामी दी। 26 वर्षीय शहीद सुखदयाल सिंह वर्ष 2013 में भारतीय सेना के 28-नेशनल राइफल्स में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। दिसंबर 2016 में सुखदयाल की शादी पल्लवी से हुई।
विज्ञापन
5 of 6
जवान सुखदयाल सिंह शहीद
शहीद की मां संतोष ने बताया कि पल्लवी ने एक महीना पहले ही बेटे को जन्म दिया है, लेकिन सुखदयाल अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाए। सुखदयाल डेढ़ महीना पहले ही छुट्टी पर आया था और उसके जाने के चार दिन बाद ही बेटे का जन्म हो गया था, लेकिन सोचा नहीं था कि सुखदयाल अपने बेटे का चेहरा देखे बिना ही दुनिया से चला जाएगा। सुखदयाल बचपन से ही आर्मी में भर्ती होने की बाते करता था और कहता था कि वह देश की सेवा करेंगा और दुश्मनों को मार गिराएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।