{"_id":"6a2c138e58407d6cb9079ead","slug":"governor-box-office-collection-day-1-financial-thriller-film-vipul-amrutlal-shah-manoj-bajpayee-adah-sharma-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:54 PM IST
सार
Governor Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। जानें आज पहले दिन फिल्म 'गवर्नर' ने कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। आज फिल्म की रिलीज का पहला दिन है। जानिए 12 जून को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।
2 of 5
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'गवर्नर' का पहले दिन का कलेक्शन
पहले दिन गवर्नर फिल्म के 1,180 शो में चल रहे हैं। फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्देशन अभिनेता से निर्देशक बने चिन्मय मांडलेकर ने किया है। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' ने आज पहले दिन शुक्रवार को 46 लाख रुपये की कमाई की है।
3 of 5
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
किस पर आधारित है 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। यह फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में भारत में आए आर्थिक संकट पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उस समय के केंद्रीय बैंक के प्रमुख (गवर्नर) ने देश को कंगाल होने से बचाने के लिए बड़े फैसले लिए थे। हालांकि, इस फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी का शानदार अभिनय
मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका यानी बैंक गवर्नर का किरदार निभाया है, जिसे फिल्म की सबसे बड़ी खूबी बताया जा रहा है। सभी समीक्षक उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने एक शांत, गंभीर और मजबूत इरादों वाले अधिकारी के रोल को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है। कई दृश्यों में तो उन्होंने बिना कुछ बोले, सिर्फ अपने चेहरे के हाव-भाव से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी का करियर
मनोज बाजपेयी भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। बिहार के एक छोटे से गाँव से निकलकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से 4 बार अस्वीकार होने के बावजूद, उन्होंने अपने शानदार अभिनय और यथार्थवादी किरदारों से बॉलीवुड में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने 1994 में फिल्म 'द्रोह काल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसी साल उन्होंने 'बैंडिट क्वीन' में एक डाकू की छोटी भूमिका भी निभाई। बाजपेयी को 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में अपने अभिनय के लिए पहचान मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।