सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a head of welcome to the jungle release akshay kumar disa patani pose for paparazzi

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले साथ नजर आए अक्षय कुमार-दिशा पाटनी, पैपराजी को दिए पोज; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 12 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के बाद प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार और दिशा पाटनी एक ही तरह की प्रिंटेड ड्रेस में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

a head of welcome to the jungle release akshay kumar disa patani pose for paparazzi
दिशा पाटनी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर 11 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म रिलीज से 15 दिन पहले आज दिशा पाटनी और अक्षय कुमार को एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने एक जैसी प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।

वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, आज अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का मुंबई में प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान जब अक्षय और दिशा एक साथ नजर आए, तो पैपराजी ने दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिशा और अक्षय ने एक जैसी एनिमल प्रिंट की ड्रैस कैरी की हुई है। बस दोनों की ड्रेस में रंग और स्टाइल का फर्क दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट  
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) एक मल्टी-स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed