{"_id":"6a2c15b610f0f9752d0fc21f","slug":"the-dhamaal-4-trailer-release-starring-ajay-devgn-jaaved-jaaferi-riteish-deshmukh-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamaal 4 : ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, अजय के साथ लाैटे पुराने सितारे; एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhamaal 4 : ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, अजय के साथ लाैटे पुराने सितारे; एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhamaal 4 Trailer: फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक बार फिर इस फिल्म के फैंस को कॉमेडी के साथ एक्शन की डबल डोज मिलने वाली है। जानिए, क्या खास है इस बार ट्रेलर में?
फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर जारी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अजय देगवन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ के ट्रेलर में एक बार फिर से रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है। यह सब फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर में बहुत कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को चौंका सकता है।
एक्शन-एडवेंजर और काॅमेडी से भरा है ट्रेलर
‘धमाल 4’ ट्रेलर में एक बार फिर से खजाने की खोज में कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इस खोज में अजय देवगन और उनके दोस्त भी शामिल होते हैं। साथ ही इनकी लव स्टोरी भी चलती है। ट्रेलर में समंदर के अंदर से लेकर और जंगल, पहाड़ की लोकेशन पर अजीब स्थिति में अजय देवगन और उनके दोस्त फंसे हुए नजर आते हैं। अजय देवगन का किरदार तो डॉल्फिन की सवारी करता हुआ भी नजर आया। इन सभी के कंडीशन के बीच खूब कॉमेडी भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब रिलीज होगी फिल्म ‘धमाल 4’?
अजय देवगन की इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद के अलावा भी एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।