सब्सक्राइब करें

Headache: सिरदर्द ने मुश्किल कर दिया है जीना? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 12 Jun 2026 07:31 PM IST
सार

बार-बार होने वाला सिरदर्द जीवनशैली, खान-पान, हार्मोनल बदलाव या कुछ चिकित्सीय स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। यदि सिरदर्द लगातार बना रहे या बहुत गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। 
 

विज्ञापन
frequent headaches reasons what to do know baar baar sir me dard kyu hota hai
सिर में दर्द होते रहने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी बार-बार सिर में दर्द की समस्या परेशान करती रहती है? इसकी वजह से रोजाना का काम-काज भी प्रभावित हो रहा है? अगर हां तो इसे हल्के में न लें, कई बार ये गंभीर समस्याओं की ओर संकेत भी हो सकता है।



सिरदर्द की समस्या वैसे तो बहुत आम है। ये हर व्यक्ति को कभी न कभी जरूर होती है, लेकिन जब आपको बार-बार सिर में दर्द होने लगे, तो यह सिर्फ थकान का संकेत नहीं बल्कि शरीर की किसी अंदरूनी समस्या का इशारा भी हो सकता है। तनाव, नींद की कमी, तो कभी डिहाइड्रेशन या माइग्रेन इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। कई लोग पेन किलर दवाएं लेकर राहत तो पा लेते हैं, लेकिन वास्तविक कारण को नजरअंदाज कर देते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार होने वाला सिरदर्द जीवनशैली, खान-पान, हार्मोनल बदलाव या कुछ चिकित्सीय स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। यदि सिरदर्द लगातार बना रहे या बहुत गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

frequent headaches reasons what to do know baar baar sir me dard kyu hota hai
सिरदर्द क्यों होता रहता है? - फोटो : Freepik.com

स्ट्रेस से लेकर नींद की कमी तक हो सकता है कारण

बार-बार सिर में दर्द होने की समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तनाव इसका सबसे आम कारण है।
 

  • मेंटल स्ट्रेस और चिंता मांसपेशियों में खिंचाव पैदा कर सकते हैं, जिससे टेंशन हेडेक होता है। यह सिर के दोनों तरफ दबाव जैसा महसूस हो सकता है।
  • इसके अलावा नींद की गुणवत्ता में कमी भी सिरदर्द बढ़ा सकती है। रोजाना 7-9 घंटे की अच्छी नींद महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर आपकी नींद लगातार पूरी नहीं हो रही है तो इसके कारण भी सिरदर्द हो सकता है।
frequent headaches reasons what to do know baar baar sir me dard kyu hota hai
माइग्रेन हो तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com

कहीं आपको माइग्रेन तो नहीं?

माइग्रेन के शिकार लोगों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसे डॉक्टर साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर मानते हैं। माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में धड़कन जैसा दर्द, मतली और रोशनी से परेशानी हो सकती है। इसके साथ कुछ लोगों को उल्टी-मितली जैसा भी लगता रहता है। 

माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, इसलिए समय रहते इसका उपचार किया जाना जरूरी है। कई बार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी माइग्रेन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
frequent headaches reasons what to do know baar baar sir me dard kyu hota hai
थकान के कारण होने वाला सिरदर्द - फोटो : Freepik.com

बार-बार होता है सिरदर्द तो क्या करें?

सिरदर्द में कई आसान उपायों की मदद से काफी हद तक आराम पाया जा सकता है।
 

  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने या नंबर का चश्मा न लगाने से आंखों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। ऐसे में अपना स्क्रीन टाइम कम करें।
  • लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का लो हो सकता है, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है। थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाते रहें।
  • बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेने से सिरदर्द हो सकता है। कैफीन वाली चीजों का सेवन कम करें।
विज्ञापन
frequent headaches reasons what to do know baar baar sir me dard kyu hota hai
सिरदर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com

इन घरेलू उपायों से भी मिलता है आराम

सिरदर्द में आप कुछ उपाय करके भी आराम पा सकते हैं।
 

  • माथे पर ठंडी पट्टी रखने से रक्त वाहिकाओं पर प्रभाव पड़ता है और कई लोगों को दर्द से राहत मिल सकती है।
  • अदरक और हर्बल टी भी सिरदर्द कम करती है।  अदरक में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। कुछ अध्ययनों में माइग्रेन के लक्षण कम करने में इसे फायदेमंद पाया गया है।


अक्सर सुबह के समय होने वाले तेज सिरदर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ये ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। यदि सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो, बार-बार हो रहा हो या इसके साथ बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed