सब्सक्राइब करें

Summer Road Trip Tips: गर्मियों में लाॅन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी कार ट्रैवल टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 06:08 PM IST
सार

Car Travel Tips in Hindi: गर्मियों में लंबी कार ड्राइव के दौरान कार का एसी, टायर, कूलेंट और इंजन जरूर चेक करें। साथ में पानी, ORS, सनग्लासेस और इमर्जेंसी किट रखें। दोपहर की तेज धूप में ड्राइव करने से बचें और हर 2-3 घंटे में ब्रेक जरूर लें।

विज्ञापन
Summer Road Trip And Car Travel Tips in Hindi Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare In Hindi
गर्मी में सड़क यात्रा के टिप्स - फोटो : Ai

Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare: गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की कार का सफर करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। जून-जुलाई की तेज धूप, हीट वेव और लंबे ट्रैफिक जाम के बीच ड्राइव करना शरीर और कार दोनों पर असर डालता है। कई बार लोग रोड ट्रिप के उत्साह में छोटी-छोटी जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से सफर के दौरान थकान, डिहाइड्रेशन, कार ब्रेकडाउन या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

अगर आप फैमिली ट्रिप, कपल रोड ट्रिप या वीकेंड ड्राइव प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ डेस्टिनेशन तय करना काफी नहीं है। गर्मियों में सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए कार मेनटेनेंस, हाइड्रेशन, सही टाइमिंग और इमरजेंसी तैयारी बेहद जरूरी होती है। एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि गर्मी में लंबी ड्राइव के दौरान कुछ आसान Tips अपनाने से सफर ज्यादा सुरक्षित और मजेदार बन सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में लंबी कार यात्रा पर निकलते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये ट्रैवल टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।

Summer Road Trip And Car Travel Tips in Hindi Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare In Hindi
कार की एसी - फोटो : Adobe Stock

गर्मियों में लाॅन्ग ड्राइव से पहले कार में क्या चेक करना जरूरी है?
 

गर्मी में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार की पूरी जांच करना बेहद जरूरी है। जैसे, 

  • AC सही से काम कर रहा हो

  • इंजन कूलेंट पर्याप्त हो

  • टायर प्रेशर सही रखें

  • ब्रेक और बैटरी चेक करें

  • वाइपर और हेडलाइट्स भी टेस्ट करें

इससे बीच रास्ते में ब्रेकडाउन की संभावना कम होती है।

Trending Videos
Summer Road Trip And Car Travel Tips in Hindi Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare In Hindi
कार की एसी - फोटो : Adobe Stock

गर्मियों में किस समय कार ट्रैवल करना बेहतर माना जाता है?


एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह जल्दी या शाम के समय यात्रा करना ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि, 
 

  • दोपहर में सड़क और इंजन ज्यादा गर्म हो जाते हैं।

  • हीटवेव का खतरा बढ़ जाता है।

  • ड्राइवर जल्दी थक सकता है।
     

सुबह 5 से 10 बजे और शाम 5 बजे के बाद का समय अपेक्षाकृत बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Road Trip And Car Travel Tips in Hindi Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare In Hindi
Car Driving - फोटो : iStock

लंबी ड्राइव के दौरान क्या खाना और पीना चाहिए?


सफर के दौरान साथ में कुछ चीजें जरूर रखें, जैसे 
 

  • पानी और ORS

  • नारियल पानी

  • हल्के स्नैक्स

  • फल जैसे तरबूज, केला, सेब


सफर में किन चीजों को नजरअंदाज करें ?
 

  • ज्यादा ऑयली फूड

  • बहुत ज्यादा कैफीन

  • कोल्ड ड्रिंक्स

हल्का भोजन ड्राइव के दौरान शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
Summer Road Trip And Car Travel Tips in Hindi Garmiyon Me Car Travel Kaise Kare In Hindi
Road Trip - फोटो : Freepik

गर्मियों में ड्राइव की थकान से कैसे बचें?


लगातार ड्राइव करने से थकान बढ़ सकती है। इसके बचने के कुछ टिप्स हैं, जैसे 
 

  • हर 2-3 घंटे में ब्रेक लें

  • चेहरे पर पानी डालें

  • गाड़ी में ज्यादा गर्मी न होने दें

  • नींद आने पर तुरंत रुकें

थकान में ड्राइव करना दुर्घटना का कारण बन सकता है।


 

इमरजेंसी के लिए कार में क्या रखना जरूरी है?

जरूरी इमरजेंसी किट में ,
 

  • फर्स्ट एड बाॅक्स

  • पावर बैंक

  • टाॅर्च

  • अतिरिक्त पानी की बोतल

  • टायर इनफ्लेटर 

  • मोबाइल चार्जर 

इन चीजों से इमरजेंसी की स्थिति में में मदद मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed