सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की टीम घोषित, मेसी ही कप्तान; क्या अपने देश को दिला पाएंगे लगातार दूसरा खिताब?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 09:48 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मौजूदा चैंपियन टीम की कप्तानी एक बार फिर लियोनेल मेसी करेंगे, जो अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। कोच लियोनेल स्कालोनी ने 2022 विश्व कप जीतने वाली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, वहीं कुछ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Set To Lead Argentina team in defending title; Its Official now
अर्जेंटीना की टीम घोषित - फोटो : ANI
लियोनल मेसी के फैंस के लिए खुशखबरी है। आधिकारिक तौर पर इसका एलान हो चुका है कि मेसी इस साल फीफा विश्व कप में खेलते दिखेंगे। दरअसल, मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी अंतिम 26 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की अगुआई एक बार फिर महान फुटबॉलर मेसी करेंगे। वह अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा।

 

FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Set To Lead Argentina team in defending title; Its Official now
अर्जेंटीना टीम - फोटो : ANI
मेसी रचेंगे नया इतिहास
हाल ही में 38 वर्षीय मेसी को इंटर मियामी के लिए खेलने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद इंटर मियामी ने कहा था कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। ऐसे में फैंस परेशान थे कि यह महान फुटबॉलर विश्वकप में हिस्सा लेगा या नहीं। पर अर्जेंटीना ने शुक्रवार को मेसी के खेलने पर मुहर लगा दी। मेसी पहले ही अर्जेंटीना और दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और अब वह छठा विश्व कप खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए 2022 में कतर में खिताब जीतने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

 

Trending Videos
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Set To Lead Argentina team in defending title; Its Official now
अर्जेंटीना टीम - फोटो : ANI
2022 विश्व कप विजेता टीम का मजबूत कोर बरकरार
अर्जेंटीना की टीम में 2022 विश्व कप जीतने वाले 17 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्डर रोड्रीगो डी पॉल और एलेक्सिस मैक एलिस्टर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज भी टीम की ताकत बढ़ाएंगे। हालांकि टीम में कुछ बड़े नाम नजर नहीं आएंगे। अनुभवी विंगर एंजेल डी मारिया ने 2024 कोपा अमेरिका के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था, जबकि मार्कोस अकुना फिटनेस कारणों से चयन नहीं पा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Set To Lead Argentina team in defending title; Its Official now
अर्जेंटीना टीम - फोटो : ANI
युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा
कोच स्कालोनी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। टीम में वैलेंटिन ब्रैको, निकोलस पाज और गियूलियानो सिमियोने जैसे युवा चेहरे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जोस मैनुएल लोपेज और थियागो अल्माडा पहली बार विश्व कप का अनुभव करेंगे। वहीं जियोवानी लो सेल्सो की वापसी भी खास मानी जा रही है, जो चोट के कारण 2022 विश्व कप से बाहर हो गए थे। अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम ग्रुप चरण में जॉर्डन और ऑस्ट्रिया से भिड़ेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या मेसी अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को लगातार दूसरा विश्व कप दिला पाएंगे।
  Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
फोटो क्रेडिट: X @Selección Argentina in English; @AFASeleccionEN
विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Set To Lead Argentina team in defending title; Its Official now
अर्जेंटीना टीम - फोटो : ANI

फीफा विश्वकप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम

गोलकीपर: 
एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुस्सो।

डिफेंडर: लियोनार्डो बालेरदी, गोंजालो मोंटिएल, निकोलस टैग्लियाफिको, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।

मिडफील्डर: लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेकिएल पलासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज।

फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज, लियोनल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गियूलियानो सिमियोने, निकोलस पाज, जोस मैनुएल लोपेज, लॉटारो मार्टिनेज।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed