सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Only 15 Footballers Have Won FIFA World Cup And Olympic Gold Double; See the list

FIFA World Cup: 96 साल में केवल 15 फुटबॉलर ही कर पाए ये 'डबल' पूरा; मेसी-डि मारिया लिस्ट में, पर रोनाल्डो चूके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना हर फुटबॉलर का सपना होता है, लेकिन 96 साल के इतिहास में सिर्फ 15 खिलाड़ी ही यह अनोखा ‘डबल’ हासिल कर सके हैं। इनमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और एंजेल डि मारिया ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले 81 साल में यह उपलब्धि हासिल की।

Only 15 Footballers Have Won FIFA World Cup And Olympic Gold Double; See the list
मेसी पत्नी एंटोनेला के साथ और एंजेल डि मारिया अपने परिवार के साथ - फोटो : Twitter/Instagram
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक फुटबॉल में क्लब फुटबॉल को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन अपने देश के लिए फीफा विश्व कप और ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल माना जाता है और विश्व कप ट्रॉफी के साथ ओलंपिक स्वर्ण जीतना तो और भी दुर्लभ उपलब्धि है।
Trending Videos

96 साल में सिर्फ 15 खिलाड़ी बना सके इतिहास
साल 1930 में पहले फीफा विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब से अब तक अनुमानित तौर पर 7,016 फुटबॉलर विश्व कप में कम से कम एक मुकाबला खेल चुके हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 15 खिलाड़ी ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने फीफा विश्व कप जीतने के साथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया है। यह अनोखा रिकॉर्ड सिर्फ तीन देशों के खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। इनमें अर्जेंटीना, इटली और उरुग्वे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 81 साल में सिर्फ मेसी और डि मारिया
इस सूची में सबसे खास नाम लियोनल मेसी और एंजेल डि मारिया का है। दोनों खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताया था और इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीता था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पिछले 81 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले यही दो खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

इटली और उरुग्वे के खिलाड़ियों ने भी बनाया रिकॉर्ड
इटली के सर्गियो बर्तोनी, अल्फ्रेडो फोनी, उगो लोकातेली और पिएत्रो रावा ने 1936 बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 1938 फीफा विश्व कप भी अपने नाम किया था। वहीं उरुग्वे के नौ खिलाड़ियों ने 1924 और 1928 ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद 1930 में पहला फीफा विश्व कप भी जीता था। इनमें जोस लियांद्रो आंद्रादे, हेक्टर कास्त्रो, पेड्रो सिए और हेक्टर स्कारोन जैसे नाम शामिल हैं।

2026 विश्व कप पर रहेंगी नजरें
अब फीफा विश्व कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई और खिलाड़ी इस खास सूची में अपनी जगह बना पाता है या नहीं।

कौन-कौन जीता है विश्वकप ट्रॉफी के साथ ओलंपिक स्वर्ण
  • अर्जेंटीना के खिलाड़ी : एंजेल डि मारिया और लियोनल मेसी, विश्वकप चैंपियन (कतर, 2022), ओलंपिक स्वर्ण (बीजिंग, 2008)
  • इटली के खिलाड़ी : सर्गियो बर्तोनी, अल्फ्रेडो फोनी, उगो लोकातेली और पिएत्रो रावा, विश्वकप चैंपियन (फ्रांस, 1938), ओलंपिक स्वर्ण (बर्लिन, 1936)
  • उरुग्वे के खिलाड़ी : जोस लियांद्रो आंद्रादे, हेक्टर कास्त्रो, पेड्रो सिए, लोरेंजो फर्नांडीज, अल्वारो गेस्तिदो, जोस नासाजी, पेड्रो पेट्रोन, हेक्टर स्कारोन, सांतोस उरदिनारन, विश्वकप चैंपियन (उरुग्वे, 1930), ओलंपिक स्वर्ण- (पेरिस, 2008 और एम्सटर्डम, 1928)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed