Hotel Checkout Time Rules: यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को होटल में रुकना पड़ता है। देखा जाए तो होटल जितना आरामदायक होता है, वहां से निकलते समय चेकआउट के नियमों को समझना उतना ही जरूरी है। आमतौर ये देखने को मिलता है कि होटलों से कमरा खाली करने का समय सुबह 11 बजे या दोपहर 12 बजे के बीच तय किया जाता है।
{"_id":"6a104f2559c2fa214f0d3c5c","slug":"hotel-checkout-timing-rules-11-am-vs-12-pm-understand-policies-and-tips-for-a-smooth-departure-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hotel Safety Tips: 11 बजे या 12 बजे? जान लें होटल से चेकआउट करने के क्या है सही समय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hotel Safety Tips: 11 बजे या 12 बजे? जान लें होटल से चेकआउट करने के क्या है सही समय
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 22 May 2026 06:12 PM IST
सार
11 am vs 12 pm hotel policy: अक्सर लोग जब होटल जाते हैं और उन्हें 11 या 12 बजे चेकआउट करने का समय बताया जाता है तो उनके दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
होटल से चेकआउट का सही समय
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल से चेकआउट का सही समय
- फोटो : Adobe Stock
11 बजे या 12 बजे: कौन सा समय कब होता है लागू?
- अधिकांश होटलों में मानक चेकआउट का समय दोपहर 12 बजे ही होता है, जिससे मेहमानों को सुबह तैयार होने का पूरा समय मिल जाता है।
- देखा जाए तो यह पूरी तरह से होटल प्रबंधन का अपना निर्णय होता है कि वे अपने मेहमानों को कितने बजे तक रुकने की अनुमति देते हैं।
- कई बड़े और लग्जरी होटल अब अपने यहां सुबह 11 बजे का नियम लागू करने लगे हैं ताकि वे भीड़-भाड़ को बेहतर तरीके से संभाल सकें, और उन्हें कमरों को साफ करने पर्याप्त समय मिल पाए।
Trending Videos
होटल से चेकआउट का सही समय
- फोटो : Adobe Stock
होटलों में क्यों बनाए जाते हैं ऐसे टाइम रूल्स?
- आपके कमरा छोड़ते ही हाउसकीपिंग स्टाफ को चादरें बदलने, बाथरूम को सैनिटाइज करने और अगला कमरा तैयार करने में काफी वक्त लगता है।
- निश्चित समय तय होने से होटल के कर्मचारियों पर अचानक काम का दबाव नहीं बढ़ता और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है।
- आमतौर पर नए ग्राहकों का चेक-इन टाइम दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होता है, जिसके लिए कमरों का खाली होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल से चेकआउट का सही समय
- फोटो : Adobe Stock
क्या है होटलों का '24 घंटे वाला नियम'?
- कुछ होटलों में, विशेषकर रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के पास, 24 घंटे वाला विशेष नियम लागू होता है।
- यह नियम उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो देर रात या अलसुबह किसी शहर में पहुंचते हैं और ऐसे में उनका पैसा बर्बाद नहीं होता।
- '24 घंटे वाला नियम' का मतलब है कि आप जिस समय होटल में एंट्री लेते हैं, अगले दिन ठीक उसी समय तक आप कमरे में रुक सकते हैं।
विज्ञापन
होटल से चेकआउट का सही समय
- फोटो : Adobe Stock
लेट चेकआउट और अतिरिक्त समय के लिए जरूरी टिप्स
- अगर आपकी ट्रेन या फ्लाइट शाम की है औप आपको 12 बजे ही निकलना है, तो आप होटल के रिसेप्शन पर बात करके 1 से 2 घंटे का 'लेट चेकआउट' मांग सकते हैं।
- किसी भी तरह के विवादों से बचने के लिए होटल बुक करते समय ही वहां की टाइमिंग पॉलिसी और निजी नियमों के बारे में अच्छी तरह जान लें।
- कई होटल नियमित ग्राहकों को यह सुविधा मुफ्त देते हैं, जबकि कुछ इसके लिए आधे दिन का अतिरिक्त चार्ज वसूलते हैं।