UP Smart Meter Convert Prepaid To Postpaid: अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यहां पर कुछ समय लगे प्रीपेड बिजली के मीटर को लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार ने एक आदेश दिया था। इसके मुताबिक, सभी प्रीपेड मीटर्स को पोस्टपेड कर दिया जाएगा।
UP Smart Meter Alert: आपका स्मार्ट मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं? तुरंत ऐसे करें चेक, वरना जून से आ सकती है दिक्कत
Prepaid Smart Meter Postpaid Mein Convert Hua Ki Nahi: यूपी में जून से बिजली के बिल का बिलिंग सिस्टम बदल जाएगा। जहां आपको पहले प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करना पड़ता था, तो वहीं अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब ये पोस्टपेड हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों बदला जा रहा है प्रीपेड बिजली के मीटर को पोस्टपेड में?
- उपभोक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों से बचाना
- रिचार्ज खत्म होने पर अचानक बिजली कटने
- भारी बिल की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए ऐसा किया गया है
क्या आपको मैसेज मिला?
- वैसे तो उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जा रहे हैं
- इस मैसेज में जानकारी दी जा रही है कि आपका प्रीपेड बिजली के मीटर को पोस्टपेड कर दिया गया है
- पर अगर आपको ये मैसेज नहीं मिला है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है
कैसे चेक करें, प्रीपेड मीटर पोस्डपेड हुआ या नहीं?
पहला स्टेप
- आप अपने समार्ट मीटर की स्क्रीन पर ही ये देख सकते हैं कि आपके बिजली का मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं
- इसके लिए आपको अपने स्मार्ट मीटर के पास जाना है
- फिर यहां पर आपको कंट्रोल बटन दिखेगा
- आपको इस बटन को बारी-बारी से दबाना है
दूसरा स्टेप
- आप जब भी इस बटन को दबाएंगे तो स्क्रीन पर आपको अलग-अलग तरह की जानकारियां नजर आएंगी
- इसी बीच आपको मीटर का मोड भी कुछ सेकंड के लिए दिखाई देगा
- अब ध्यान दें कि इस मोड पर क्या लिखा है
- अगर यहां पर पोस्टपेड लिखा है तो आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हो गया है
- अगर प्रीपेड लिखा है, तो यानी मीटर अभी भी प्रीपेड पर ही चल रहा है