सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI Ajaypal Singh Dhaliwal hoisted the tricolor on Mount Everest.

Jalandhar News: एनआरआई अजयपाल सिंह धालीवाल ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 28 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
NRI Ajaypal Singh Dhaliwal hoisted the tricolor on Mount Everest.
विज्ञापन
फरीदकोट लौटने पर डीसी ने किया सम्मानित, मिशन पूरा करने वाले पहले कनाडाई सिख

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिले के गांव कासम भट्टी से संबंध रखने वाले प्रवासी पंजाबी अजयपाल सिंह धालीवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करते तिरंगा फहराया और फरीदकोट जिले व पंजाब का नाम रोशन किया है।
वीरवार को उनके फरीदकोट लौटने पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया। उनकी इस प्राप्ति पर डीसी ने खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर डीसी चाबा ने कहा कि अजयपाल सिंह धालीवाल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया है कि पंजाबी दुनिया के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल फरीदकोट ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब और विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजयपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि वह वर्तमान समय में सरी ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में रह रहे हैं और पेशे से वकील हैं। वह कई वर्षों से माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए लगातार कठिन मेहनत कर रहे थे। पिछले वर्ष भी उन्होंने इस अभियान का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो सके थे। इस वर्ष 20 मई 2026 को उन्होंने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर अपना मिशन पूरा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

डीसी राहुल चाबा ने कहा कि अजयपाल सिंह धालीवाल माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले कनाडाई सिख बने हैं जो पूरे पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है। व इससे पहले भी दुनिया के कई प्रसिद्ध पर्वतों को सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं तथा वह एक बेहतरीन मैराथन धावक होने के साथ-साथ आयरन मैन का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि मेहनत और हौसले से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
फ़ोटो 28frd1 और 28frd2 - माउंट एवरेस्ट पर अजयपाल सिंह धालीवाल, फरीदकोट में अजयपाल सिंह धालीवाल को सम्मानित करते डीसी राहुल चाबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed