{"_id":"6a1996750ee57a4a2808b93d","slug":"former-sarpanch-family-murder-case-in-ajmer-first-wife-daughter-and-minor-son-accused-of-murder-court-sends-them-on-remand-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4336084-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा; नाबालिग ने वेब सीरिज देखकर रची हत्या की साजिश, पत्नी और बेटी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा; नाबालिग ने वेब सीरिज देखकर रची हत्या की साजिश, पत्नी और बेटी रिमांड पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी और उनके परिवार की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। मामले में गिरफ्तार मृतक की पहली पत्नी और बेटी को कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है।
पूर्व सरपंच हत्याकांड में पहली पत्नी और बेटी रिमांड पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बोराड़ा क्षेत्र में पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी और उनके परिवार की मौत का मामला अब राजस्थान के सबसे सनसनीखेज पारिवारिक हत्याकांड में बदल गया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा और कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब एक सुनियोजित हत्या की साजिश के रूप में सामने आई है। पुलिस जांच में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी पहली पत्नी सुनीता और बेटी सरिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताए जा रहे 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
दूसरी शादी बनी विवाद की जड़
पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी की पहली शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी, जिससे उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। करीब 6 साल पहले रामसिंह ने सुरज्ञान से दूसरी शादी की थी। इसके बाद परिवार में लगातार तनाव और विवाद बढ़ता गया। सूत्रों के मुताबिक संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और दूसरी पत्नी को लेकर रिश्तों में गहरी खाई बन गई थी। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश ने पूरे परिवार को खूनी साजिश की ओर धकेल दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhalawar News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 14 मुकदमों में नामजद अपराधी का अवैध निर्माण ध्वस्त
फार्म हाउस से मिले खून के निशान
अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन और सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान कई अहम सुराग जुटाए। पुलिस को फार्म हाउस के कमरों से खून के निशान, खून लगी ईंटें और अन्य संदिग्ध सबूत मिले।
गौरतलब हे कि घटनास्थल के पास जली हुई स्कॉर्पियो में चार शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतकों में पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा शामिल थीं।
जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को स्कॉर्पियो में डालकर फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कार में आग लगा दी, ताकि पूरा मामला हादसा दिखाई दे लेकिन कार की फोल्ड सीटें, कमरे में मिले खून के निशान और एफएसएल जांच ने पुलिस का शक गहरा दिया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में पूरा राज खुल गया।
वेब सीरीज और हिंसक गेम्स से प्रभावित होकर बनाई योजना
पुलिस के अनुसार नाबालिग बेटे ने ऑनलाइन थ्रिलर वेब सीरीज और हिंसक गेम्स से प्रभावित होकर हत्या की साजिश रची थी। उसने कथित रूप से कई महीने पहले ऑनलाइन एक धारदार चाकू भी मंगवाया था। आरोप है कि रात के समय पहले रामसिंह पर हमला किया गया, फिर दूसरी पत्नी सुरज्ञान की हत्या की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची मां पूसी देवी और भांजी महिमा को भी मौत के घाट उतार दिया गया।
वारदात के बाद घर में फैले खून को पानी से धोने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर से डीजल निकालकर स्कॉर्पियो में छिड़का गया और शवों सहित गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य अहम सबूत भी बरामद कर लिए हैं।
झकझोर देने वाला हत्याकांड
फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार हुई तथा इसमें किसकी क्या भूमिका रही।
इस खौफनाक पारिवारिक हत्याकांड ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में अभी भी दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos