{"_id":"695f65ea8521b8ef70007643","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-suspicious-circumstances-at-the-district-hospital-the-body-was-found-in-the-toilet-of-the-surgical-ward-police-are-trying-to-identify-the-deceased-and-suspect-suicide-dausa-news-c-1-1-noi1437-3819164-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मिला युवक का शव, पुलिस मान रही खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मिला युवक का शव, पुलिस मान रही खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa: जिला अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सर्जिकल वार्ड से एक अनजान आदमी का शव बरामद हुआ। अस्पताल में शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस की टीम मृतक की पहचान करने में जुटी है।
दौसा जिला अस्पताल में शव ले जाती टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिला अस्पताल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सर्जिकल वार्ड का है, जिसके टॉयलेट में गुरुवार सुबह युवक का शव रुमाल के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर अस्पताल चौकी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची जायजा लेकर युवक के शव को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही: प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है, साथ ही पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. के.मीणा ने बताया कि सर्जिकल वार्ड प्रभारी ने सूचना दी थी कि फीमेल टॉयलेट के अंदर एक युवक रुमाल से फंदा लगाकर लटका हुआ है। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर टॉयलेट को सीज कर दिया गया है। यह कोई मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन अनजान व्यक्ति वार्ड में कैसे घुसा, इसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिना बिल चुकाए ही 10.42 करोड़ का पानी पी गए लोग, विभाग ने नोटिस देकर की कनेक्शन काटने की तैयारी
विज्ञापन
मृतक के बैग से मिला है मोबाइल नंबर
कोतवाली थाना इंचार्ज भगवान सहाय ने बताया कि सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में युवक के सुसाइड करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक मृत अवस्था में मिलने पर इमरजेंसी यूनिट से मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है, ऐसे में वह जिला अस्पताल में कब और क्यों आया था, इसकी जांच की जा रही है। उसके बैग में एक मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos