सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21-year-old Mannat won the Chadauli seat, bringing 14 women to the House.

Shimla News: चडौली सीट से 21 वर्ष की मन्नत जीतीं सदन में पहुंचीं 14 महिलाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
21-year-old Mannat won the Chadauli seat, bringing 14 women to the House.
विज्ञापन
13 सीटें थीं महिलाओं के लिए थीं आरक्षित
Trending Videos

मन्नत ने अनारक्षित सीट से हासिल की जीत

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पहली बार 14 महिलाएं जिला परिषद के सदन में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगी। ठियोग क्षेत्र के चडौली वार्ड में अनारक्षित सीट से 21 वर्षीय मन्नत के विजेता बनने के बाद सदन में महिलाओं की संख्या रोस्टर से अधिक हो जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर में इस बार 25 में से 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। मन्नत अनारक्षित सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। इनके खिलाफ चार पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मन्नत ने 6,496 मत हासिल किए। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप कुमार को 1,423 मतों से हराया। मन्नत के जीतने के बाद अब सदन में 14 महिला सदस्य हैं, जबकि 11 पुरुष सदस्य हैं। पिछले चुनाव में 13 महिला सदस्य चुनकर सदन में पहुंची थीं। हालांकि, पिछली बार वार्डों की संख्या 24 थी। इस बार एक नया वार्ड क्वार बनाया है। इससे जिला शिमला में वार्डों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article