सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating with woman at shimla, baba take away cash and jwellery.

गृह क्लेश दूर करने आए बाबा के जाते ही हुआ कुछ ऐसा कि उड़े सबके होश

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Aug 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
Cheating with woman at shimla, baba take away cash and jwellery.
विज्ञापन

टीवी पर विज्ञापन देख महिला ने कॉल कर बाबा को गृह क्लेश दूर करने को बुलाया। मगर बाबा के जाने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सबके होश उड़ गए। मामला शिमला का है। यहां शहर में एक महिला को फर्जी बाबा ने घर में गृह क्लेश को शांत करने के नाम पर लाखों की ठगी की है।

Trending Videos


बीसीएस में रहने वाली एक महिला कथित बाबा के झांसे में आ गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने टीवी पर एक विज्ञापन देखा जिसमें गृह क्लेश, वशीकरण, पति पत्नी में अनबन, नशा मुक्ति से एक महीने में छुटकारा पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन देखकर महिला ने उसमें दिए फोन नंबर पर फोन किया और उसी साधु बाबा से बात की। कहा कि कुछ परेशानी है, जिससे छुटकारा चाहिए। बाबा ने महिला को करीब एक महीने तक बातों के जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन

गहने नगदी लेकर बाबा के पास पहुंची महिला

Cheating with woman at shimla, baba take away cash and jwellery.

जब उसे यकीन हो गया कि महिला उसके झांसे में आ गई है तो उसे घर में रखे पैसे और जेवर लाने के लिए कहा। बाबा ने दावा किया था कि इनकी पूजा करने से घर में शांति हो जाएगी। इसी दौरान बाबा ने पीड़िता से उसके घर का पता पूछा और कहा कि मैं भी शिमला के फागली क्षेत्र में अपने एक भक्त के पास आया हूं।

उसने महिला से कहा कि अगर तुम अपनी समस्या से छुटकारा पाना चाहती हो तो मुझसे आकर मिलें। जब महिला ने बाबा से मिलने की बात की तो बाबा ने उसे लोकल बस स्टैंड में एक ढाबे में मिलने के लिए बुलाया।

महिला ने बाबा से मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई। उस पर बाबा ने महिला से कहा कि तुम्हारे पास घर पर जो गहने और नगदी है उसकी पूजा करनी पड़ेगी तभी तुम्हारी सारी परेशानी दूर होगी। कथित बाबा की बात मानकर महिला अपने साथ डेढ़ लाख नगद और अपने सारे गहने ले गई थी।

महिला जब बाबा से मिलने गई तो वह अपने साथ डेढ़ लाख रुपये नगद और अपना मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और दो कानों की बालियां ले गई थी। शातिर बाबा पीड़िता से शिमला के पुराने बस अड्डे पर मिला।

डिब्बों में गहने रखे, सब हुए गायब

Cheating with woman at shimla, baba take away cash and jwellery.

बाबा के पास दो डिब्बे थे। उसने पीड़िता से डिब्बे में सारे रुपये और जेवर डालने के लिए कहा और उस पर कपड़ा रख दिया। जैसे ही महिला बाबा के पांव छूने लगी बाबा ने डिब्बा बदल दिया और महिला को दूसरा डिब्बा पकड़ा दिया और कहा कि इसे 12 अगस्त को खोलना।

तुम्हारी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। महिला अपने घर लौट गई। घर पहुंचने पर महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। पति ने महिला से उस डिब्बे को खोलने के लिए बोला, लेकिन महिला ने कहा कि नहीं बाबाजी ने 12 अगस्त को खोलने के लिए बोला है।

पति नहीं माना और उसने वह डिब्बा खोल दिया। जैसे ही डिब्बा खोला उसमें नगदी और जेवर के बदले कागज भरे थे। इसे देखकर महिला के पांव तले जमीन खिसक गई। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed